एक्सप्लोरर

वर्चस्व की जंग को लेकर AMU कैंपस बना अखाड़ा, फायरिंग के बाद छात्रों में जमकर मारपीट

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय लाइब्रेरी कैंटीन के नजदीक छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. द्वितीय वर्ष के एक छात्र को चोट आई है, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Aligarh Muslim University News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग को लेकर जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान धीरे-धीरे मारपीट फायरिंग में तब्दील हो गई. दूसरे गुट के एक छात्र पर फायरिंग करने के आरोप लगे हैं. इस दौरान तमंचे की बट मार कर एक छात्र को घायल कर दिया गया. आरोपी भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र बताये जा रहे हैं.

वहीं फायरिंग की घटना से एएमयू में हड़कंप मच गया. आनन फानन में एएमयू प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. वहीं दूसरी ओर छात्रों के बीच हुई वर्चस्व की जंग को लेकर थाना सिविल लाइन की पुलिस भी हरकत में आ गई. पुलिस घायल हुए छात्र के बयान दर्ज कर रही है.

एएमयू में दो गुट आपस में भिड़े 

घायल छात्र का हाल जानने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वसीम अली मौके पर पहुंचे. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस को सौंपने की बात कही है. दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी कैंटीन के नजदीक का है, जहां छात्रों के दो गुट में हुई भिड़ंत में एक युवक सुहेल बीए के द्वितीय वर्ष के छात्र को तमंचे की बट से घायल करने का मामला सामने आया है. वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फायरिंग को लेकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वसीम अली ने सिरे से खारिज कर दिया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि दो गुटों में मारपीट हुई है, जिनका फैसला सुबह होना बताया गया था, लेकिन एक बार फिर मारपीट हुई है. छात्र के किसी चीज से प्रहार किया गया है. उसके दो जगह पर चोट के निशान हैं, जिसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई है. मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है, जो सीसीटीवी मौके पर लगे हुए हैं उनको खंगालना शुरू कर दिया गया है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जो की पैरामेडिकल के छात्र बताये जा रहे हैं. आगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को सौंप दी जाएगी. फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है. प्रोक्टोरियल टीम जांच पड़ताल में पुलिस का सहयोग कर रही है, जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

क्या बोले एएसपी अमृत जैन?

एएसपी अमृत जैन ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी कैंटीन के नजदीक दो गुटों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है. घायलों को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर गया है. इस दौरान फायरिंग की भी घटना होने की सूचना मिल रही है, जिसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. थाना सिविल लाइन पर प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: स्कूल में नॉन वेज खाना लेकर पहुंचा छात्र, प्रिंसिपल मां से बोला-'आपका बेटा आतंकवादी...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
Mahoba News: घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget