एक्सप्लोरर

महिला शिक्षक की तालिबानी सजा, छात्र को पीटा और फिर कपड़े उतरवाकर करंट वाली कुर्सी पर बैठाया

Aligarh News: एक महिला शिक्षक ने अलीगढ़ के रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल में एक यूकेजी छात्र को कपड़े उतारकर और बिजली का करंट लगाकर सजा दी. बच्चे के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की है

UP News: अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर के द्वारा यूकेजी (ए) कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे को स्कूल बैग घर भूलने पर उसके कपड़े और जूते उतरवाकर नग्न कर पिटाई करते हुए करंट वाली कुर्सी पर बिठाकर बिजली के करंट लगाते हुए तालिबानी सजा दिए जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

स्कूल टीचर के द्वारा बच्चे के कपड़े उतरवाकर बिजली का करंट लगाए जाने के बाद गुस्साए अभिभावक मासूम बच्चे समेत परिवार के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर बच्चें की पिटाई कर करंट लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी. महिला टीचर के द्वारा स्कूल में बच्चें के साथ किए गए कृत्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा गुस्साए परिजनों को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया. जिसके बाद पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी गई.

बच्चे ने बाबा को नहीं बताया अपनी बात
बच्चे के पिता ने बताया कि सोमवार को बच्चे जेम्स की मां की तबीयत खराब होने और पिता के बाहर होने के चलते उसके बाबा जानकी प्रसाद सोमवार को रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में छोड़ने के लिए गए थे.इस दौरान छुट्टी होने के बाद उसके बाबा जानकी प्रसाद बच्चे को स्कूल से लेकर घर पहुंच गए. जहां घर पहुंचने पर बच्चा रोने लगा. घर पहुंचने पर बाबा ने बच्चे से रोने का कारण पूछा. तो उसके द्वारा बाबा को बताया कि स्कूल में नहीं जाऊंगा.इस पर बच्चें के बाबा ने फिर उससे पूछा कि वह स्कूल क्यों नहीं जाएगा.इस पर बच्चें ने बाबा से कहा उसे स्कूल नहीं जाना है. बाबा ने फिर बच्चे से पूछा उसके साथ स्कूल में आखिर बात क्या हुई.इसके बावजूद भी बच्चे ने स्कूल में उसके साथ हुई घटित घटना अपने बाबा को नहीं बताई.

परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन 
जब उसकी बीमार मां मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद अपने घर पहुंची. तो स्कूल में बच्चें जेम्स के साथ घटित हुई घटना की जानकारी अपनी बीमार मां को बताया. बच्चें की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गए और उनके होश उड़ गए.बच्चे के मुंह से उसके साथ हुए खौफनाक मंजर की बात सुनते ही अभिभावक कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर स्कूल पहुंच गए.

थाना इंचार्ज बोले होगी कार्रवाई 
मौके पर पहुंचे अभिभावकों के द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर स्कूल को बंद किये जाने की मांग करते हो मौके पर हंगामा करते हुए सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी. मौके पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह परमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए.उनके द्वारा जांच पड़ताल करते हुए तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज का कार्रवाई किए जाने की बात कही है. जिसके बाद पुलिस द्वारा स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है, मामले की जांच पड़ताल कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

ये भी पढ़ें: कुशीनगर जाली नोट कांड में फंसे अजय कुमार लल्लू? कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget