एक्सप्लोरर

अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा में मधुमक्खियों का हमला, मासूम बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल

मधुमक्खियों के हमले के बाद शोभायात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई और आयोजकों ने भी कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया. गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल है.

Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा सोमवार को उस वक्त अफरातफरी में बदल गई जब मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक हमला बोल दिया. यह घटना फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हस्व गांव की है, जहां डीजे की तेज आवाज से एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई और देखते ही देखते मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

शोभायात्रा में शामिल लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब मधुमक्खियां एक के बाद एक लोगों को डंक मारने लगीं तो चारों ओर भगदड़ मच गई. इस हमले में मासूम बच्चा समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है. 

DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में शामिल लोगों को निशाना बनाया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कपड़ों से खुद को ढककर और बच्चों को संभालकर वहां से बचाया. मधुमक्खियों के हमले के बाद शोभायात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई और आयोजकों ने भी कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया. गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल है. 

ग्रामीणों का कहना है कि आयोजनों के दौरान इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है. स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के मुताबिक शोभायात्रा के दौरान बजाए जा रहे डीजे की तेज आवाज से पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियां भड़क उठीं. विशेषज्ञों के अनुसार मधुमक्खियां तेज कंपन और आवाज से विचलित हो जाती हैं, जिससे वे हमला कर सकती हैं.

अपना दल (एस) ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अनुप्रिया पटेल बोलीं- 'कोई भी आपराधिक...'

क्या की गई मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में डीजे की आवाज को नियंत्रित किया जाए और सुरक्षा के लिए स्थानीय वन विभाग से सहयोग लिया जाए, खासकर उन इलाकों में जहां पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते हों. गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरे देशभर में शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 

अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के लिए संघर्ष किया और भारत के संविधान निर्माता के रूप में उनका योगदान अमूल्य है. इस दिन देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. हालांकि फतेहपुर की यह घटना खुशी के माहौल में एक डरावना मोड़ बन गई, जिससे कई लोग घायल हो गए.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'इजरायल और अमेरिका को युद्ध का...'
खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'विचारों को कैसे खत्म कर देंगे?'
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
Varanasi News: अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget