एक्सप्लोरर

UP News: आवारा पशुओं से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया ये कदम

Amethi News: केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा के सभी पांचों विधानसभा में गुप्त तरीके से टीम बनाकर आंकड़ा जुटाया. पूरे लोकसभा में करीब 15 हजार आवारा जानवर हैं.

Amethi Farmer News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में आवारा जानवरों से किसानों के फसलों को नुकसान को नुकसान हो रही है. इसे संज्ञान में लेते हुए सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने डीएम को पत्र लिखकर आवारा जानवरों को पकड़कर गौआश्रय स्थलों में पहुंचाने का आदेश दिया. पत्र के साथ सांसद ने पूरे लोकसभा में गुपचुप तरीके से आवारा जानवरों की ग्राम सभावार संख्या भी भेजी है. सांसद द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में पूरे लोकसभा में करीब 15 हजार आवारा जानवर हैं, जो किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. सांसद का पत्र मिलने के बाद अमेठी प्रसाशन कार्रवाई में जुट गया.

आंकड़ा जुटाया गया

केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा के सभी पांचों विधानसभा में गुप्त तरीके से टीम बनाकर आकड़ा जुटाया. लोकसभा में आवारा जानवरों की संख्या मिलने के बाद सांसद ने डीएम राकेश मिश्र को पत्र लिखकर सभी खुले जानवरों को आश्रय स्थल में भेजवाने का प्रबंध करने की बात कही. पत्र के साथ डीएम को ब्लॉक और ग्रामसभा वार आवारा जानवरों का पूरा विवरण भी भेजा गया. अमेठी जिले में ही सांसद को 15,269 आवारा जानवर मिले हैं, जो किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं. सांसद की ओर से किसानों की समस्या को देखते हुए गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर और सलोन विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास क्षेत्रों के एक-एक गांव में टीम भेजकर आवारा पशुओं का आकड़ा जुटवाया गया. ये पशु आश्रय स्थल में रहने के बजाय बाहर हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अमेठी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 7065, गौरीगंज में 1509, जगदीशपुर में 3573 और तिलोई के गांवों में 3122 आवारा पशु हैं.

डीएम को दिया गया निर्देश

पूरे मामले पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकरी ने कहा कि आवारा जानवरों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कैचर कैटल की मदद से उसे पकड़कर गौ आश्रय स्थल में पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार इसकी क्षमता को बढ़ा रहे हैं और जल्द ही सभी आवारा जानवरों को गौ आश्रय स्थल में पहुंचा दिया जाएगा. वहीं सांसद के पत्र को लेकर बीजपी के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सांसद अमेठी के किसानों की समस्याओं को लेकर फिक्रमंद है और सांसद हमेशा किसानों के साथ रहती हैं. सांसद ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सभी आवारा जानवरों को गौ आश्रय स्थल में पहुंचाने का निर्देश दिया है, जो सराहनीय है. इससे जल्द ही किसानों को आवारा जानवरों से छुटकारा मिल जाएगा और फसलें भी सुरक्षित हो जाएगी.

किसान पवन तिवारी ने कहा कि आवारा जानवरों से किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है. किसान रात दिन जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है. सांसद ने जो कदम उठाया है वो सराहनीय है, इससे किसानों को आवारा जानवरों से राहत मिलेगी. वहीं अन्य किसान ने कहा कि सांसद ने जो पहल की है, वो अच्छी है अगर इस पर अमल किया जाएगा, तो किसानों राहत मिलेगी क्योंकि आवारा जानवरों से किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है. वहीं एक युवा किसान ने कहा कि सरकार आने के बाद यही प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आवारा पशुओं ने निजात नहीं मिली. गौशाला तो बनवाये गए, लेकिन उन गौशाला में सिर्फ क्षमता के अनुसार की गौवंशों को रखा जा रहा है बाकी गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget