एक्सप्लोरर

Amethi News: घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड

Amethi Latest News: अमेठी में शादी करने जा रहे दूल्हे ने ट्रेन के सामने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से ही परिवार में हर कोई हैरान है. दूल्हे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP News: अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बारात जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन दूल्हा परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा. कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दूल्हे ने ट्रेन के आगे खड़े होकर कर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बारात रायबरेली से मऊ जिले के घोसी जा रही थी. फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या रही? ये सामने नहीं आ पाया है.

दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने खड़े होकर दी जान
दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास का है. बीती शाम रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चौराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 वर्ष जिसकी बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी. बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग अलग जगह बताकर गुमराह करता रहा.

इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया. कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. पॉइंट मैन चंदन कुमार द्वारा गौरीगंज रेलवे स्टेशन को दी गई. जिसके बाद स्टेशन मास्टर संजय ने मेमो देते हुए गौरीगंज कोतवाली को घटना की जानकारी दी.

दूल्हे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. घटना किलोमीटर नंबर 957/18-957/20 के बीच हुई. दूल्हे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. आत्महत्या की वजह क्या रही? यह अभी सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. रवि की शादी मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के नवापुर गांव के रहने वाले आनंद यादव पुत्र स्व. विक्रम यादव की बहन से होने वाली थी.

(अमेठी से अखिलेश माही की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- Mahoba News: महोबा में खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget