एक्सप्लोरर

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर गौकशों को दबोचा

Amethi Police Encounter: अमेठी पुलिस 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने 24 घंटे दूसरी बार मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Amethi News Today: अमेठी में पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' लगातार जारी है. बीते 24 घंटों में पुलिस ने एक और एनकाउंटर कर दो गौकशों को गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर में एक गौकश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गौवध के उपकरण, तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. गिरफ्तार किए गए दोनों गौकशों पर अमेठी और आसपास के जिलों के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं.

खंडहर में छिपे थे आरोपी
यह पूरा मामला कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के पास के खंडहर का है. पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ गौकश आवारा जानवरों को पकड़कर गौकशी की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही कमरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंडहर को घेर लिया. 

पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसकी पहचान अरशद उर्फ सोनू के रुप में हुई है. पुलिस ने दूसरे आरोपी हसीब उर्फ लादेन को दौड़ाकर पकड़ लिया. 

आरोपियों पर दर्ज हैं कई केस
घायल आरोपी को इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा, लकड़ी का ठीहा, चापड़, तराजू और बांट बरामद किया है. 

इसके अलावा आरोपियों के पास पुलिस ने गौवध समते कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं. इसके अलावा एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर अमेठी और पड़ोसी जिलों के थानों में 17 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने क्या कहा?
मुसाफिरखाना के सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि खंडहर के पास कुछ गौकश एकत्र हुए हैं और ये लोग गौकशी की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. 

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर गौकशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौकश घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों गौकशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर तनाव के बीच 700 लोगों पर FIR, धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे थे लोग

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
Mahoba News: घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget