एक्सप्लोरर

अमेठी में मुहर्रम के जुलूस में लगे विवादित नारे, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, FIR दर्ज

Amethi News: मुहर्रम से पूर्व अमेठी में रविवार की शाम को मुसाफिरखाना तहसील एवं कस्बे में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा जुलूस निकाला गया था. जिसमें कुछ लड़कों द्वारा विवादित नारेबाजी की गई.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद विवाद हो गया है. जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली के ठीक सामने रविवार की शाम मोहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने आपत्तिजनक नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 302 और 35(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में अब तक छह को गिरफ्तार किया गया है. 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई युवकों में मुहर्रम के जुलूस में काले कुर्ते में देखा जा सकता है. जिसमें ये युवक विवादित नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है. 

मुहर्रम के जुलूस से पहले विवादित नारेबाजी
बताया जा रहा है कि मुहर्रम से पूर्व अमेठी में रविवार की शाम को मुसाफिरखाना तहसील एवं कस्बे में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा जुलूस निकाला गया था. इस जुलूस में अमेठी पुलिस के जवान भी मौजूद थे. जैसे ही मुसाफिरखाना कोतवाली के सामने जुलूस पहुंचा जुलूस में मौजूद युवकों के द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी की जाने लगी.

पुलिस ने विवादित नारेबाजी करने के आरोप में अब तक 6 लड़कों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रहे और गिरफ्तार किए गए ज्यादातर बच्चे नाबालिग हैं. उनसे पूछताछ की जा रही हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद हंगामा मच गया है. 

मौनी जी महाराज ने की कार्रवाई की मांग
वहीं स्वामी परमहंस आश्रम सगरा बाबूगंज के पीठाधीश्वर मौनी जी महाराज ने इस मामले को सज्ञान में लेने और कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कोतवाली मुसाफिरखाना के सामने मुख्य मार्ग पर धमकीदार नारे लगाए जाते रहे. ऐसी स्थिति में पूरे समाज में अत्यंत भय उत्पन्न हो रहा है. मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और जिला प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग करता हूं. इस तरह से आतंकवादी सोच के लोगों का संगठन हिंदुस्तान के लोगों पर अपनी छाप डालता जा रहा है. इनकी जड़ें पाकिस्तान तक फैली है, यह हिंदुस्तान में रहकर इस तरह की सांप्रदायिक दंगे की शुरुआत करना चाहते हैं. 

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Allahabad High Court: वकीलों की हड़ताल खत्म होने के बाद आज खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, क्या थी मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget