एक्सप्लोरर

अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया 'आतंक का साथी'

Rahul Gandhi Poster: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. अमेठी में कई जगहों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें उन्हें आतंक का साथी बताया गया है.

UP Politics: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मौजूद हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन आज बुधवार को वो रायबरेली से अमेठी जाएंगे. उनके अमेठी दौरे पर पहुंचने से पहले ही अमेठी में पोस्टर वार शुरू हो गया. यहां कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी को आतंकवादियों का साथी बताया गया है. इस पोस्टर वार के बाद अमेठी ही नहीं बल्कि देश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.

अमेठी का पोस्टर वार से बड़ा ही पुराना नाता है. 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व अमेठी में लापता संसद के पोस्ट जगह-जगह पर लगे थे. इसके बाद जब भी राहुल गांधी अथवा स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा होना होता था तो उनके दौरे से ठीक पूर्व रात्रि में अमेठी जिले में जगह-जगह पोस्ट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाता था. आज वही कहानी एक बार फिर दोहराई गई है. राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहुंचने के पूर्व ही राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रात्रि में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए.

कांग्रेस नेता को बताया आतंक का साथी
राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में तीन तरह के पोस्टर लगे देखे गए हैं. इनमें एक पोस्ट में ऊपर राहुल गांधी की फोटो और नीचे 'आतंक का साथी राहुल गांधी' लिखा हुआ है. जबकि दूसरे पोस्टर में ऊपर ही लिखा हुआ है कि 'आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस'. उसके नीचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की फोटो लगाकर उनका बयान लिखा गया है कि 'सेना की कार्यवाही में जितने आतंकवादी मरते हैं उससे कहीं ज्यादा आम नागरिकों का कत्लेआम सेना द्वारा किया जाता है.' 

इस पोस्टर में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी हाफिज सईद की फोटो लगाई गई है और उनका बयान लिखा हुआ है कि हमारी सोच गुलाम नबी आजाद से इत्तेफाक रखती है भारतीय सेना ऑपरेशन ऑल आउट के नाम पर निर्दोष कश्मीरियों को मार रही है. तीसरे नंबर पर कांग्रेसी नेता सैफुद्दीन सोज का बयान लिखा गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि परवेज मुशर्रफ की बात एकदम सही थी कश्मीरी आजाद होना पसंद करेंगे. इसके बाद सबसे नीचे राहुल गांधी की फोटो लगी है और लिखा हुआ है क्या राहुल गांधी और उनकी पार्टी पाकिस्तान और आतंकवादियों का एजेंडा आगे बढ़ा रही है? 'आतंक का साथी, राहुल गांधी' 

जनता दरबार में अनोखे अंदाज में दिखे सीएम योगी, छोटे बच्चों को किया लाड़ दुलार, खिलाई चॉकलेट

अमेठी में कई जगहों पर लगाए गए पोस्टर
कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए तीसरे पोस्टर में ऊपर ही लिखा है कि 'INDI का हाथ पाकिस्तान के साथ'. उसके नीचे नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की फोटो लगाकर उनका बयान लिखा हुआ है 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है और उसके पास भी परमाणु बम है.' कांग्रेसी नेता विजय वड्डेटीवार की फोटो लगाकर उनका बयान लिखा है कि 'मुंबई के आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब ने नहीं मारा था'. इस पोस्ट में भी नीचे राहुल गांधी की फोटो लगाकर लिखा गया है 'आतंक का साथी, राहुल गांधी'.

राहुल गांधी के खिलाफ से पोस्टर अमेठी कस्बा रोडवेज बस अड्डे, कांग्रेस कार्यालय गेट और आसपास की दीवार, अमेठी स्थित बाईपास, रेलवे स्टेशन तथा मुंशीगंज स्थित HAL और संजय गांधी अस्पताल के आसपास तमाम जगहों पर यह पोस्टर रातो रात चिपकाए गए थे. हालांकि बाद में इन्हें हटा दिया गया. इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि रात अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा इस तरह के पोस्टर लगा दिए गए थे. जिनकी जानकारी होते ही तत्काल प्रभाव से इन्हें हटवा दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget