एक्सप्लोरर

अमरोहा में रहस्यमयी परिस्थितियों में 55 गायों की मृत्यु, CM Yogi Adityanath ने दिए जांच के आदेश

Amroha में एक गो आश्रय स्थल पर रहस्यमयी परिस्थितियों में कम से कम 55 गायों की मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है.

Amroha Cow Row: उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल पर गुरुवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में कम से कम 55 गायों की मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है और पशुधन मंत्री धरम पाल सिंह को घटनास्थल जाने का निर्देश दिया है. अमरोहा के जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बताया, “ एक गो आश्रय स्थल पर चारा खाने के बाद गायें बीमार पड़ गईं. पशुपालन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को गायों का इलाज करने के लिए रवाना किया गया है.”

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह ने बाद में पीटीआई-भाषा से पुष्टि की कि करीब 55 गायों की मृत्यु हो गई है. जिलाधिकारी के मुताबिक, गो आश्रय स्थल के प्रबंधन ने ताहिर नामक एक व्यक्ति से चारा खरीदा था जिसे पशुओं ने खाया और वे बीमार पड़ने लगीं, जिसके बाद ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल के प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संथालपुर गांव में स्थित गो आश्रय स्थल पर 180 से अधिक गायें पंजीकृत हैं. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने शाम में इन गायों को चारा दिया जिसे खाने के बाद गायें बीमार पड़ने लगीं.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से ट्विटर पर कहा गया है, “ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमरोहा में हुई गौवंशों की मृत्यु की खबरों का संज्ञान लेते हुए पशुधन मंत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.” ट्वीट में कहा गया है, “ मुख्यमंत्री जी ने अपर मुख्य सचिव, डायरेक्टर पशुधन व मुरादाबाद कमिश्नर को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने हेतु निर्देशित किया है.” सीएमओ के मुताबिक, “मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस कृत्य में लिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. ”

Mukhtar Ansari परिवार की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, विधायक बेटे को लखनऊ की अदालत से लगा बड़ा झटका

Banda News: बांदा जेल में सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट पर नहीं आना चाहते अधिकारी, क्या माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी से डरते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget