एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: बीजेपी के लिए क्यों सबसे अहम हैं 2022 के विधानसभा चुनाव, ये हैं 3 बड़ी वजहें

Assembly Election 2022: अगले साल होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे ब्रांड नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तय करेंगे. नतीजों का असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों पर पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव अगले साल के शुरू में और गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव अंत में होने हैं. इनमें से पंजाब को छोड़कर हर राज्य में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी इन राज्यों की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी ने यूपी में एक बार फिर 300 सौ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है. आइए जानते हैं कि इन चुनावों के जरिए बीजेपी आखिर हासिल क्या करना चाहती है.

ब्रांड नरेंद्र मोदी पर पड़ेगा असर?

18वीं लोकसभा का चुनाव 2024 में होना है. बीजेपी ने कह रखा है कि 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. ऐसे में अगले साल होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव उसके लिए काफी अहम हैं. इसलिए वह हर राज्य में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. इन राज्यों के चुनाव नतीजे एक तरह से मोदी की लोकप्रियता भी तय करेंगे. इन सात राज्यों में लोकसभा की 132 सीटें हैं. सबसे अधिक 80 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं. इसलिए बीजेपी इन राज्यों में अधिक से अधिक सीटें जीतना चाहती है, ताकी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बनी रहे और इसका उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा मिले.

UP Election 2022: अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- बीजेपी बयान को ट्विस्ट करती है

राज्य सभा में बीजेपी का बहुमत भी 7 राज्यों के इन चुनावों से ही जुड़ा हुआ है. राज्य सभा की 245 में से 74 सीटों पर अगले साल इन विधानसभा चुनावों के बाद चुनाव होना है. इनमें से 11 सीटें उत्तर प्रदेश, 5 पंजाब में और 1 सीट उत्तराखंड में हैं. इन 17 सीटों में से 6 बीजेपी के सदस्य अगले साल रिटायर होंगे. ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पास राज्य सभा में 123 सदस्यों का बहुमत होगा या नहीं. अभी राज्य सभा में बीजेपी के 93 सदस्य हैं.

राष्ट्रपति चुनाव का गणित

इन विधानसभा चुनावों के जरिए बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव का लक्ष्य भी हासिल करना चाहती है. राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई 2022 में प्रस्तावित है. इससे पहले 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे. इन राज्यों की विधानसभाओं में कुल 690 सीटें हैं. राष्ट्रपति चुनाव में इनके वोटों का मूल्य 103756 है. यह कुल वोटों का करीब 10 फीसदी के बराबर है. इनका 80 फीसदी या 83824 वोट तो अकेले उत्तर प्रदेश में है. अभी बीजेपी के पास इनका अधिकांश हिस्सा है. बीजेपी ने इन राज्यों के चुनावों में अगर अच्छा प्रदर्शन किया तो राष्ट्रपति चुनाव में उसे अपने उम्मीदवार को जिताने में आसानी होगी.  

Lakhimpur Kheri Case: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस का प्रदर्शन

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उसने अकेले के दम पर 303 सीटें जीती थीं. वहीं अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीटों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या बढ़कर 353 हो जाती है. इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी उसे 2020 और 2021 में हुए दो बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली.

बंगाल और बिहार के नतीजों का प्रभाव

बिहार विधानसभा के चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी जदयू को वह सफलता नहीं मिल सकी, जिसकी उसे उम्मीद थी. तमाम तरह के संसाधन झोंकने के बाद भी बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी नहीं बन पाई और उसकी गठबंधन सहयोगी जदयू तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई. हालांकि बीजेपी अपनी सीटें बढ़ाने में जरूर कामयाब रही. बीजेपी के दिग्गज नेताओं को 31 साल के तेजस्वी यादव ने दिन में ही तारे दिखा दिए और राजद को बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया.

वहीं इस साल हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीजेपी ममता बनर्जी को मात नहीं दे पाई. बीजेपी की लाख कोशिशों के बाद भी ममता बनर्जी पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहीं. हालांकि बीजेपी बंगाल में अपनी सीटें बढ़ाने और कांग्रेस-वामदलों का सफाया करने में कामयाब रही. इसी तरह दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी चारो खाने चित हो गई थी. 

इन तीन राज्यों के चुनाव परिणाम को मोदी मैजिक के कम होते प्रभाव के रूप में देखा गया. ऐसे में अगले साल होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए अपनी ताकत और मनोबल बढ़ाने का मौका होंगे. इसलिए बीजेपी ने विधानसभा के इन चुनावों में अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget