एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद-अशरफ हत्या मामले में तीनों शूटरों पर कल तय हो सकते हैं आरोप, आरोपियों ने की थी ये अपील

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद और अशरफ की बीते 15 अप्रैल को रात करीब 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) की हत्या के आरोपियों पर बुधवार (16 अगस्त) को जिला न्यायालय आरोप तय कर सकता है. चार्जशीट के आधार पर तीनों शूटर्स पर आरोप तय किए जाने हैं. लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य पर आरोप तय होना है. कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए 16 अगस्त की तारीख दी थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल लवलेश तिवारी, सनी सिंह, अरुण मौर्य प्रतापगढ़ (Pratpgarh) जिला कारागार में बंद हैं.

इससे पहले जिला सरकारी वकील (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया था कि 16 अगस्त की तारीख आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए तय की गई है, लेकिन जब आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए, तो उन्होंने अनुरोध किया कि वे मामले में अपने वकील को शामिल करना चाहते हैं. उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, सत्र न्यायाधीश संतोष राय ने कहा कि यदि वे 16 अगस्त तक अपने वकील को शामिल नहीं करते हैं, तो उन्हें अदालती कार्यवाही में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य वकील प्रदान किया जाएगा.

बीते 15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 13 जुलाई को तीन हमलावरों लवलेश तिवारी (22), मोहित सिंह शनि (23) और अरुण मौर्य (18) के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने धारा 302 (हत्या) और आईपीसी व शस्त्र अधिनियम की कई अन्य धाराओं के तहत अपनी जांच पूरी करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम के समक्ष आरोप पत्र दायर किया. इन तीनों ने 15 अप्रैल को रात करीब 10 बजे अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब उन्हें प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था. हत्या के तुरंत बाद शूटरों ने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली के युवक का भड़काऊ पोस्ट, लिखा- 'हम अंसारी हैं साहब 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो फिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget