एक्सप्लोरर

'अब्बा परेशान थे क्योंकि....' उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे के बयान से बड़ा खुलासा

UP News: प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद के बड़े बेटे का बयान दर्ज कर लिया है. दोनों बेटे उमर और अली ने बताया कि अब्बा की जिद के चलते इसे अंजाम दिया गया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर के शूटआउट केस में पुलिस ने मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद बड़े बेटे उमर अहमद का बयान भी दर्ज कर किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ उमर ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. माफिया के बेटे ने पुलिस को बताया है कि उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर का सनसनीखेज हत्याकांड उसके अब्बा अतीक अहमद की जिद से अंजाम दिया गया. 

उमर ने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात में शामिल उसका छोटा भाई असद कुछ शूटरों के साथ लखनऊ जेल में भी था. उसे भी वारदात की प्लानिंग के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी. वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों का इंतजाम बरेली जेल में बंद उसके चाचा अशरफ ने कराया था. वारदात के बारे में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद उसके छोटे भाई अली अहमद को भी पूरी जानकारी थी. हालांकि अपने छोटे भाई अली की तरह उमर ने भी यही बताया है कि कई लोग इस सनसनीखेज शूटआउट के पक्ष में नहीं थे, लेकिन अब्बा अतीक अहमद की जिद के चलते इसे अंजाम दिया गया. 

उमेश पाल के बढ़ते हुए कद से घबराते थे अब्बा
उमर ने एक और चौकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस को बताया है कि उसके अब्बा अतीक अहमद उमेश पाल के बढ़ते हुए कद से घबराते थे. उन्हें लगता था कि उमेश पाल की वजह से अपराध की दुनिया में उसका दबदबा ख़त्म हो रहा है. उमेश की मजबूत पैरवी के चलते उसके परिवार और गिरोह के लोगों को जमानत नहीं मिल पा रही थी. उमर के मुताबिक़ जो लोग अतीक के साथ मिलकर जमीन का धंधा करते थे, वह लोग उमेश पाल के साथ हो गए थे. उमेश पाल की वजह से अब्बा यानी अतीक अहमद को काफी नुकसान हो रहा था, इसी वजह से उसने उमेश पाल को मारने का प्लान तैयार कराया.    

उमेश पाल शूट आउट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल
लखनऊ जेल में बंद उमर और प्रयागराज जेल में बंद अली अहमद के बयान दर्ज करने के बाद प्रयागराज पुलिस अब उमेश पाल शूट आउट केस में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. पुलिस इस मामले में पिछले साल ही कई अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. 

अतीक के परिवार की तीन महिलाएं फरार
उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या पिछले साल चौबीस फरवरी को फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई थी. इस हाई प्रोफाइल शूटआउट में माफिया अतीक अहमद और उसका परिवार नामजद हुआ था. अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ इसी मामले में पुलिस कस्टडी में पिछले साल पंद्रह अप्रैल को मौत के घाट उतारे जा चुके हैं. वारदात में शामिल अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. अतीक के परिवार की तीन महिलाएं फरार हैं और पुलिस ने उन पर ईनाम घोषित कर रखा है. 

ये भी पढ़ें: भारत में हिन्दुओं की आबादी घटने वाली रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
UP IAS Transfer: यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
Prayagraj News: 'सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू', इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
'सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू', इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
UP Weather: यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
Bihar News: आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! तमाम बैठकों के बीच बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज
मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! तमाम बैठकों के बीच बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget