एक्सप्लोरर

औरैया कांड: पति के पैसों पर थी प्रगति की नजर, बेरोजगार प्रेमी संग ऐश के लिए रची खौफनाक साजिश

Auraiya Husband Murder: पुलिस पूछताछ में प्रगति ने बताया कि शादी के बाद मायके लौटने पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दे दी. दोनों नहीं चाहते थे कि दिलीप की हत्या में उनका नाम आए

Auraiya Husband Murder: यूपी के औरैया में सौरभ राजपूत जैसा हत्याकांड सामने आने से हड़ंकप मच गया है. मुस्कान की तरह की औरैया की प्रगति यादव अपने पति के पैसों पर बेरोजगार प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी गुजारने के सपने देख रही थी. प्रेमी के साथ रहने में उसे पैसे की कमी न हो इसके लिए उसने खौफनाक साचिश को अंजाम दे दिया. पहले पैसों के लिए दिलीप से शादी की और फिर शादी के 15 दिनों बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे मरवा दिया. 

फफूंद के हजियापुर की रहने वाली प्रगति का चार से गांव के ही अनुराग यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो अनुराग से पागलपन की हद तक प्यार करती थी, उसके लिए वो अपने हाथ की कलाई तक काट चुकी थी लेकिन, बेरोजगार थी, जिसकी वजह से परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था. परिजनों को जब उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के देवर से उसका रिश्ता तय कर दिया. 

पति के पैसों पर ऐश करना चाहती थी प्रगति
इधर दिलीप के परिवार को रसूख़ था और वो नौकरी भी करता था. जिसके बाद प्रगति ने पहले तो शादी में थोड़ी ना-नुकर की लेकिन पैसे को देखकर शादी के लिए तैयार हो गई. इधर रिश्ता पक्का होने के साथ ही उसने प्रेमी के साथ पति को हटाने की साज़िश रचनी भी शुरू कर दी. प्रगति को लगा कि शादी के कुछ दिन बाद जब वो विधवा हो जाएगी तो परिवार वाले प्रेमी के साथ उसकी दूसरी शादी कर देंगे और उसे पति का पैसा भी मिल जाएगा. 

पांच मार्च को शादी के बाद जब प्रगति ससुराल पहुंची तो घर में कई नाती-रिश्तेदार होने की वजह से वो अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी. इस दूरी को वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. पुलिस पूछताछ उसने बताया कि शादी के बाद जब वो अपने मायके लौटी तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दे दी. दोनों नहीं चाहते थे कि दिलीप की हत्या में उनका नाम आए, इसलिए अनुराग ने शार्प शूटर रामजी नागर से दो लाख रुपये में बात पक्की कर ली. 

इसके बाद फुल प्लान तैयार किया. प्रगति ने पति से व्हाट्सएप पर पति की लोकेशन ली और फिर उसे प्रेमी को भेज दिया. जिसके बाद प्रेमी ने शूटर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वो उसे पटना नहर में गिरी निकलवाने के बहाने से साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी. पति की मौत के बाद प्रगति ऐसे फूट-फूटकर रोई कि उस पर किसी को शक न हा. लेकिन जल्द ही उसकी कहानी का भंडोफोड़ हो गया. हत्या से पहले शूटर रामजी, दिलीप को अपने साथ ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की पूरी गुत्थी सुलझा ली.  

मेरठ जैसा एक और कांड! शादी से पहले लवर संग रेडी किया प्लान! मुंहदिखाई के पैसों से 15 दिन बाद कराया कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget