एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: त्रेता युग की तरह सजी अयोध्या, हर साल टूट रहा दीये जलाने का रिकॉर्ड, जानें- दीपोत्सव के बारे में सब कुछ

Ayodhya Deepotsav 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही अयोध्या में साल 2017 से हर साल छोटी दिवाली पर दीपोत्सव मनाया जाता है.

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें राम की पैड़ी पर 21 लाख दीये जलाकर एक नया कीर्तीमान स्थापित किया जाएगा. राम की पैड़ी के अलावा अन्य जगहों पर 7 लाख दीये जलाए जाएंगे, जिसके बाद एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा. 

सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही अयोध्या में साल 2017 से हर साल छोटी दिवाली पर दीपोत्सव मनाया जाता है. इस साल भी इसे भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट के अन्य सदस्य शामिल होंगे. इनके अलावा 50 से अधिक देशों के राजनयिक इस एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे. 

किस वर्ष में कितने दीये जलाए गए
यूपी सूचना विभाग के मुताबिक अयोध्या साल 2017 से अब तक एक साथ लाखों मिट्टी के दीये जलाकर इतिहास रचा गया है. साल 2017 में सरयू के घाट पर 1.71 लाख दीये जलाए गए थे. साल 2018 में 3.01 लाख दीये, साल 2019 में 4.04 लाख दीये, साल 2020 में 5.51 लाख दीये, साल 2021 में 9.41 लाख दीये और 2022 में 15.76 लाख दीये जलाए गए. इस बार साल 2023 में 21 लाख दीये जलाने की योजना है. 

पिछले छह सालों में इतना बढ़ा पर्यटन
अयोध्या में यूपी सरकार की कोशिशों और राम मंदिर निर्माण के बीच पर्यटन में भी खासी बढ़ोतरी हुई है. सूचना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में साल 2017 में 1.79 करोड़ पर्यटक आए जिनकी संख्या साल 2018 में बढ़कर 1.96 करोड़ हो गई. साल 2019 में 2.05 करोड़ पर्यटक, साल 2020 में कोविड की वजह से इसमें कमी आई और 62 लाख पर्यटक पहुंचे, साल 2021 में  1.57 करोड़, 2022 में 2.39 करोड़ पर्यटक पहुंचे और साल 2023 में सितंबर तक 1.77 करोड़ पर्यटक अयोध्या आ चुके हैं. 

दीपोत्सव से पहले होंगे ये कार्यक्रम
अयोध्या में आज दीपोत्सव से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. सुबह सबसे पहले श्री राम-सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपो का प्रतीक पुष्पक विमान द्वार अवतरण और भरत मिलाप होगा. इसके बाद भगवान राम के जीवन दर्शन पर शोभायात्रा एवं झांकी निकालेगी. फिर श्री राम जानकी का वन्दन, अभिनन्दन एवं श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा. दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा और शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरयू जी की आरती होगी और रामायण पर आधारित 3डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, म्यूजिकल शो किया जाएगा. इसके बाद सरयू तट पर आतिशबाजी होगी.

दीपोत्सव 2023 के खास आकर्षण 

- दीपोत्सव 2023 भारतीय संस्कृति पर केंद्रित होगा.
- सातवां दीपोत्सव भारत के विभिन्न राज्यों की भाषाओं, शैली, बोलियों और संस्कृति का मिश्रण प्रदर्शित करेगा.
- दर्शक अवधी, भोजपुरी, ब्रज और बुन्देलखण्ड क्षेत्र की परंपराओं को देख सकेंगे.
- कार्यक्रम में यूपी के अलावा केरल, गुजरात, सिक्किम के कलाकार प्रस्तुति देंगे.
- कलाकार कुंजिरामन केरल का कथकली नृत्य प्रस्तुत करेंगे.
- शरद चंद्र सिंह सिक्किम का सिंधी चाम नृत्य प्रस्तुत करेंगे.
- मनदीप जम्मू-कश्मीर का रउफ डांस प्रस्तुत करेंगे.
- लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है.
- गेंडी नृत्य (छत्तीसगढ़), गरबा (गुजरात), दल्खी नृत्य (ओडिशा), डोल्लू कुनिथा (कर्नाटक), कालबेलिया नृत्य (राजस्थान) का प्रदर्शन किया जाएगा.
- देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार भरत कुंड, गुप्तार घाट, बोरला धर्मशाला, रामघाट, राम कथा पार्क में प्रस्तुति देंगे.
- कार्यक्रम में लोक गीत, संगीत वाद्ययंत्र, लोक संस्कृति आदि शामिल होंगे.
- लोक नृत्य धोबिया और फरुवाही के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे.
- कार्यक्रम के दौरान कलाकार कुमार विष्णु भी प्रस्तुति देंगे
·  आयोजन में अयोध्या के 12 रामलीला कलाकार भी प्रस्तुति देंगे.
- सोनभद्र का आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा
- आजमगढ़ के मुन्ना लाल और उनकी टीम धोबिया नृत्य प्रस्तुत करेगी.
- राजेश शर्मा और मयूर डांस टीम भी प्रस्तुति देगी
- झाँसी का राई नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.
- राम-हनुमान सेना की झांकी निकाली जाएगी.
- 21 राज्यों और 4 देशों के 2500 से अधिक कलाकार पूरे कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, होगा सीधा प्रसारण, जानें- कार्यक्रम का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों के तीखे सवालों से घिरे विधायक सभा छोड़कर निकले
सोनभद्र में जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों के तीखे सवालों से घिरे विधायक सभा छोड़कर निकले
Noida News: किसानों के लिए जेवर विधायक की पहल, यमुना प्राधिकरण से की सर्किल रेट और मुआवजा बढ़ाने की मांग
किसानों के लिए जेवर विधायक की पहल, यमुना प्राधिकरण से की सर्किल रेट और मुआवजा बढ़ाने की मांग
यूपी में पंचायत चुनाव पर सस्पेंस के बीच उपचुनाव का ऐलान, इन 10 जिलों में वोटिंग 5 मई को
यूपी में पंचायत चुनाव पर सस्पेंस के बीच उपचुनाव का ऐलान, इन 10 जिलों में वोटिंग 5 मई को
UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- 'सीटों को लेकर झगड़ा...'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- 'सीटों को लेकर झगड़ा...'

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
Watch: बुमराह की पहली गेंद पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार वीडियो वायरल, देखें
बुमराह की पहली गेंद पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार वीडियो वायरल
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget