एक्सप्लोरर

Ayodhya Diwali 2024: अयोध्या रचेगी नया इतिहास, 28 लाख दीपों की गिनती के लिए पहुंची गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम

Up News: आठवें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है. सूचना विभाग की तरफ से आयोजन के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है.

Ayodhya Deepotsav 2024: आठवें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है. अब अयोध्या सहित पूरी दुनिया को इंतजार है तो सिर्फ 30 अक्टूबर की शाम का. उस दिन सबके आराध्य भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक और कीर्तिमान रचने जा रही है. इस अद्भुत और अलौकिक पल के साक्षी पूरी दुनिया में बैठे लोग भी होंगे. 

योगी सरकार के  निर्देश पर सूचना विभाग की तरफ से इस पूरे महा आयोजन के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है. नगर के कोने-कोने में होने वाले दीपोत्सव की आभा दिखाने के लिए एलईडी वाल और एलईडी वैन लगवाई जा रही है. इसके अलावा मीडिया को कवरेज के लिए सेन्टर की स्थापना करा दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार दीपोत्सव को और भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है.

शहर के मार्गों को फूलों की लड़ियों और आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है. दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को दूरदर्शन व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा. नगर के सभी लोग इस भव्य आयोजन का, जो जहां रहे वहीं से आनन्द ले सके इसके लिए एलईडी स्क्रीन्स की व्यवस्था कराई गई है. 20 जगह पर एलईडी वाल, 15 स्थान पर एलईडी वैन मौजूद रहेगी.

30 हजार वॉलेंटियर्स तोड़ेंगे पिछला रिकॉर्ड
योगी सरकार के निर्देशन पे इस बार अयोध्या दीपोत्सव में डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा एक-एक दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में पिछला रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है. सोमवार देर शाम तक सरयू के 55 घाट पर 28 लाख दीये सजाने का काम पूरा कर लिया गया. इस काम में 30 हजार वॉलेंटियर्स  लगाए गए.आज यानी मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की 30 सदस्यीय टीम घाटों पर पहुंचकर दीयों की गिनती करेगी. 

एक जानकारी के मुताबिक पूरे अयोध्या में करीब 35 लाख से अधिक दीये जलाने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है. बिना आईकार्ड के वालंटियर व अन्य लोगों के प्रवेश को प्रतिबन्धित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन के सहयोग से 30 अक्टूबर को सायं होने वाले दीपोत्सव के लिए पूरी ताकत लगा दी  गई है ताकि इस बार का दीपोत्सव वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सके.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार एक्टिव, प्रयागराज के मंदिरों में हो रहा ये काम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
गाजियाबाद: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
UP News: 'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget