एक्सप्लोरर

Ayodhya News: जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अज्ञात मौलाना के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, लगाया ये बड़ा आरोप

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Ayodhya News: अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) ने एक अज्ञात मौलाना के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है. तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक मौलाना मुस्लिम युवाओं को आतंकवादी बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है. जिससे बहुसंख्यक समाज में भय व्याप्त है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने उक्त मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

जगतगुरु परमहंस ने लगाए मौलाना पर आरोप

बीते दिनों आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंचे जगतगुरु परमहंस आचार्य ने ये आरोप लगाया था कि उन्हें भगवा और धर्म दंड ले कर जाने की वजह से समुदाय विशेष के इशारे पर आगरा के ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया. जिसके बाद परमहंस ने इस मुद्दे को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब एक बार फिर जगतगुरु आचार्य चर्चा में हैं और इस बार एक मुस्लिम मौलाना के खिलाफ देशद्रोही धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है.

UP Politics: यूपी चुनाव में करारी हार के बाद मायावती के सामने कड़ी चुनौती, लोकसभा चुनाव से पहले उठाने होंगे ये कदम

मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हजार मौलानाओं के बयान आते रहते हैं जो बताते रहते हैं कि लोग कुरान पढ़ कर आतंकवादी बनते हैं. ऐसा ही एक वीडियो मुझे मिला जिसमें मौलाना कुरान की आयतों का प्रमाण देते हुए मुसलमानों को आतंकवादी बनने के लिए कह रहा है. वो कह रहा है कि कुरान में लिखा है कुरान पढ़ने वाले आतंकवादी बने अल्लाह को मानने वाले आतंकवादी बने. जिससे बहुसंख्यक समाज में भय व्याप्त है. जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म और मजहब नहीं होता है इसलिए आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सब को एकजुट होना चाहिए. अगर मौलाना ही ये कहेंगे कि कुरान की आयत पढ़ कर मुसलमान आतंकवादी बनते हैं.तो ये चिंता का विषय है.

हिंदुओं को दबाया जा रहा है - जगतगुरु

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मुझे इस बात से बड़ा खेद है कि इस्लाम के कारण भारत के 13 टुकड़े हुए और जो बचा हुआ भाग है इसमें भी आतंकवादी गतिविधियां बहुत तेजी के साथ बढ़ रही हैं. अगर हिंदुओं का त्यौहार होता है तो हिंदू पत्थर खाते है उनका मर्डर होता है. चाहे वो गोधरा का कांड हो चाहे पश्चिम बंगाल हो या फिर 1990 की घटना हो. पार्टीशन के बाद मुसलमानों ने हिंदुओं की हत्या केवल इस नाते से की कि वो हिंदू है. आज भी हिंदुओं को दबाया जा रहा है.

जगतगुरु ने की मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बीते दिनों मुस्लिम धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 7 हिन्दू अभियुक्तों पर एनएसए लगाकर जेल भेजने की घटना पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं में हिंदुओं के ऊपर एनएसए लगा दिया जा रहा है. लेकिन मौलाना साद जैसे अपराधियों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है और जिस तरह से मौलाना आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित कर रहे है अभी तक इन लोगों के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई. ये बेहद चिंता का विषय है. जगतगुरु परमहंस ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे आतंकवादी गतिविधि हमारे देश में ना बढ़े इसके के लिए हमने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दिया है. उम्मीद करता हूं कि उस मौलाना के ऊपर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Haldwani News: हल्द्वानी में SDRF और PRD जवानों को मिल रही आपदा से निपटने की ट्रेनिंग, ग्रामीणों को भी सिखाएंगे गुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget