एक्सप्लोरर

Ayodhya Mosque: ऐसी होगी अयोध्या की मस्जिद, ताजमहल से ज्यादा खूबसूरत होने का दावा, कमेटी ने शेयर की फोटो

UP News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के हाथों श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. अयोध्या में ही राम मंदिर से कुछ किलोमीटर दूर मस्जिद बन रही है. आपको इसकी खासियतें बताते हैं.

Ayodhya Mosque News: एक तरफ अयोध्या में भव्य राम मंदिर लगभग बनकर तैयार है जिसमें 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. वहीं राम मंदिर से लगभग 26 किलोमीटर दूर अयोध्या के धनीपुर में मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद बन रही है. दावा है की ये मस्जिद ताजमहल से खूबसूरत होगी. मस्जिद की जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मुसलमानों को दिया था.

अयोध्या में बनने वाली इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला है. मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष मुंबई स्थित बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख ने कहा कि अयोध्या में बनने वाली नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी. राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद 5 एकड़ जमीन यूपी सरकार की तरफ से मस्जिद के लिए जगह दी गई थी जोकि अपने निर्माण से पहले ही चर्चा की विषय बनी हुई है. 

मक्का के इमाम करेंगे अयोध्या मस्जिद में नमाज

अयोध्या मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में इसकी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद में पहली इबादत मक्का के इमाम या इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस की तरफ से की जाएगी. मक्का के इमाम के साथ साथ अरब देशों के बड़े नामी मुस्लिम हस्तियों को न्योता दिया जायेगा. 

ताजमहल से ज्यादा खूबसूरत होगी मस्जिद

हाजी अराफात शेख ने दावा किया कि इसकी सुंदरता ताजमहल को मात दे देगी. उन्होंने कहा कि जब शाम ढलेगी, शाम की नमाज के साथ मस्जिद में फव्वारे जीवंत हो उठेंगे. ये ताजमहल से भी अधिक सुंदर होगा और सभी धर्मों के लोग शांति और सद्भाव के लिए इस मस्जिद को देखने आएंगे. अयोध्या केीमस्जिद की इमारत धार्मिक और तकनीकी का भी संगम होगा. एक प्रमुख आकर्षण वजू खाना या स्नान स्थान के पास विशाल एक्वारियम होगा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग खंड होंगे.

हालांकि, वे सभी यहां प्रार्थना नहीं कर सकेंगे. हाजी अराफात शेख के मुताबिक, इस मस्जिद में 5,000 पुरुषों और 4,000 महिलाओं समेत 9,000 श्रद्धालु एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे. मस्जिद में 5 मीनारें होंगी जो इस्लाम के पांच स्तंभों नमाज, रोजी, जकात, तौहीद और हज का प्रतीक होंगी. 

दवा और दुआ का केंद्र होगी अयोध्या की मस्जिद  

उन्होंने बताया कि पूरे मस्जिद परिसर में संसाधनों के माध्यम से अतिरिक्त भूमि की खरीद के साथ, चिकित्सा, शैक्षिक और सामाजिक सुविधाएं भी होंगी. इस मस्जिद के अलावा परिसर में एक 500 बेड वाला कैंसर अस्पताल, स्कूल और लॉ कॉलेज, एक संग्रहालय और एक पुस्तकालय और एक पूरी तरह से शाकाहारी रसोईघर भी होगा, जहां आगंतुकों को मुफ्त भोजन दिया जाएगा. 


Ayodhya Mosque: ऐसी होगी अयोध्या की मस्जिद, ताजमहल से ज्यादा खूबसूरत होने का दावा, कमेटी ने शेयर की फोटो

मस्जिद में होगी सबसे बड़ी कुरान

हाजी अराफात ने यह भी बताया कि इस मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी जो 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी और खास बात यह है कि इस कुरान का रंग भगवा होगा. जिसे हिंदू और मुसलमान दोनों ही मानते हैं. मुसलमान इसे सूफी संत चिश्ती का रंग कहते हैं.

मस्जिद की हर ईंट होगी खास

अयोध्या में प्रस्तावित मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद में लगने वाली ईंट बेहद खास है. पहली ईंट पर मस्जिद के नाम के साथ कुरान की आयतें लिखी होंगी. हर भारतीय दुनिया से रुकसत ले चुके अपने चहेते के नाम की ईंट भी लगवा सकते है. 

ये भी पढ़ें- 

Lucknow Murder: घरेलू विवाद में पति बना जल्लाद, 18 बार चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget