एक्सप्लोरर

अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 30 घंटे में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने किए रामलला के दर्शन

Ramlala Darshan: 76वें गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में रामलला के दर्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए. मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद के मद्देनजर प्रशासन ने सारी तैयारी मुकम्मल कर ली है.

Ayodhya News Today: गणतंत्र दिवस पर श्रद्धालुओं का अयोध्या में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि सभी अचंभित रह गए. इसके बाद रामलला दर्शन के पुराने रिकॉर्ड टूट गए. लाखों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पिछले 30 घंटे में लगभग 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं. 

इसमें बड़ी संख्या में अभी भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है. श्रद्धालु रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर की तरफ ही रुख कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि आने वाली अमावस्या, बसंत पंचमी पर्व तक अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहेगी.

सीएम ने दिए निर्देश
प्रयागराज के महाकुंभ को देखते हुए यूपी सरकार ने अयोध्या में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई थी. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया था की अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए. 

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन लगातर नजर बनाए हुए है. भीड़ प्रबंधन को लेकर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मैहर लगातर मेला क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. राम मंदिर में बैठक कर भीड़ के प्रबंधन का भी इंतजाम कर रहे हैं.

भीड़ के लिए नई रेल लेन तैयार
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रस्ट ने अंगद टीला से श्रद्धालुओं के निकास की व्यवस्था की थी, लेकिन अप्रत्याशित भीड़ को देखकर तीन नंबर गेट से भी निकासी का रास्ता खोल दिया गया है. हनुमानगढ़ी पर डेढ़ किमी लगी लंबी लाइन को देखते हुए नई लेन तैयार की गई है. 

भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से की गई तैयारी का जमीनी स्तर पर प्रभाव दिखाई पड़ रहा है. बड़े वाहनों को मौनी अमावस्या को देखते हुए डायवर्जन किया जाना है. हालांकि अभी से अयोध्या में वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया गया है. 

स्वागत के विशेष सजावट
आश्रय स्थलों पर 20 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है. नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष सजावट कराई गई है.

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखे हुए है. ट्रैफिक कर्मी यातायात को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं. 

ये भी पढ़ें: धर्म संसद में उठी मांग को सरकार ने माना तो कैसा होगा Sanatan Board का स्वरूप! कौन होंगे सदस्य? यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget