एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे बोले- 'प्रभु राम पीएम मोदी पर नहीं, देश की जनता पर आशीर्वाद बनाएंगे'

UP News: यूपी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने पीएम मोदी के अयोध्या में होने रो शो को लेकर कहा कि जनता अच्छी तरह उन्हे पहचान चुकी है. बीजेपी लोगों को धमकाने का काम कर रही है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज अयोध्या में होने वाले रोड शो को लेकर कहा है कि मोदी अयोध्या में जाकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि जनता मोदी के जुमलों और वादों को अच्छी तरह पहचान चुकी है.वह चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन देश की जनता मोदी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है.अविनाश पांडेय ने कहा है कि प्रभु राम से कामना है कि वह पीएम मोदी से छले गए किसानों, महिलाओं व अन्य लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाएं.

उन्होंने दावा किया है कि प्रभु राम इस बार नरेंद्र मोदी पर नहीं, बल्कि देश की जनता पर आशीर्वाद बनाएंगे और जनता के मन में उठने वाले बदलाव की इच्छा को जरूर पूरा करेंगे. प्रभु राम का आशीर्वाद और उनकी कृपा हमेशा सत्य के साथ रहा है.जनता के साथ रहा है.उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा.

'चुनाव संगठन और कार्यकर्ता लड़ता है सिर्फ उम्मीदवार नहीं'
अविनाश पांडेय ने कहा है कि पहले और दूसरे चरण की तरह तीसरे चरण की दस सीटों पर भी इंडिया गठबंधन ज्यादातर सीटें जीतेगा.तीसरे चरण में भी इंडिया गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है.राहुल गांधी के रायबरेली में प्रचार करने पर अविनाश पांडेय का कहना है कि राहुल गांधी जनता की मांग पर रायबरेली चुनाव लड़ने आए हैं.वह पूरे देश में पहले की तरह घूम-घूमकर प्रचार करते रहेंगे.चुनाव संगठन और कार्यकर्ता लड़ता है. सिर्फ उम्मीदवार नहीं.रायबरेली की जनता राहुल गांधी पर ही अपना आशीर्वाद बनाएगी और वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतेंगे.

उड़ीसा की पुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा टिकट वापस किए जाने पर अविनाश पांडेय ने कहा है कि बीजेपी की सरकार डरा धमका कर लोगों को टिकट लौटने और पार्टियां छोड़ने पर मजबूर कर रही हैं.इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है.प्रत्याशी को उसके परिवार और बिजनेस का हवाला दिया गया है.धमकियां दी जा रही है.उनके मुताबिक दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के मामले में भी यही हुआ है.लवली को सरकार की तरफ से डराया धमकाया गया.उनके परिवार और कामकाज को लेकर प्रेशर बनाया गया. 

ये भी पढ़ें: मैनपुरी की घटना पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'उम्मीद भी क्या कर सकते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget