एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं सेवादार, पीढ़ियों से कर रहे हैं सेवा

Ayodhya News: श्री राम जन्म भूमी अयोध्या में पिछली तीन पीढियों से रामलला की सेवा में जुटे उनके सेवादार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं. यह सेवादार बीते तीन पीढ़ियों से रामलला की सेवा कर रहे हैं.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की श्री राम जन्म भूमी अयोध्या में भव्य मंदिर का सपना सैकड़ों वर्षों से लोग देख रहे थे. मगर कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो पिछली तीन पीढियों से रामलला की सेवा में जुटे हैं, अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो रही हैं. जैसे-जैसे मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इन परिवारों में उत्साह और उमंग बढ़ता ही जा रहा है. इसकी वाजिब वजह है कि उनके आराध्य रामलला जो अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं. ऐसे में उनके सेवादारों में उत्साह और खुशी होना लाजमी भी है.

कहते हैं रामलला को पान बहुत पसंद है इसलिए रोज सुबह भोग में उनको पान चढ़ाया जाता है. पिछली तीन पीढियों से अयोध्या का एक चौरसिया परिवार राम लला को नित्य सुबह पान पहुंचाता है. इस परिवार के लोग सुबह सबसे पहले चूना, कत्था, गुलकंद, केसर, गरी डालकर सेंट युक्त पान के स्पेशल 10 जोड़े तैयार करते हैं. इस पान को मंदिर में पहुंचाने के बाद ही इनकी रोज की दिनचर्या शुरू होती है.

खास 51 जोड़े पान का लगेगा भोग

जनवरी 2024 में जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन के लिए इस परिवार ने खास तैयारी की है. जिसके लिए बनारस से खास पान मंगवाए गए हैं और पान में डालने के लिए स्पेशल सामग्री भी मंगवाई गई है. बताया जा रहा है कि इस खास दिन रामलला को 51 जोड़े पान का भोग लगाया जाएगा. जब से श्री रामजन्मभूमि परिसर की सभी व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथ में आई, तब से इन सेवादारों के भी अच्छे दिन आ गए हैं. अब इनको प्रतिमाह 2100 रुपए मिलता है.

राम लला की सेवा करना चाहते सेवादार

जानकारी के अनुसार राम लला को भोग में पेड़ा, रबड़ी, पंजीरी, दूध, खीर आदि चढ़ाया जाता है. रामलला के भोग के लिए यह सब सामान पहुंचाने का काम सीताराम यादव के परिवार का है. लगभग 75 साल के हो चुके सीताराम के पहले उनके पिता धनीराम यादव और उसके पहले उनके पिता नियमित रूप और पूरी लगन से रामलला की यह सेवा करते चले आ रहे हैं. सीताराम यादव की एक दुकान 1992 के पहले श्री राम जन्मभूमि परिसर में ही थी और उसके बाद अब मंदिर के बगल में है. सीताराम यादव श्री राम मंदिर पक्ष की तरफ से गवाह भी रहे हैं. यह पूरा परिवार रामलला के सेवादार के रूप में अपने आप को भाग्यशाली मानता है. वहीं सीताराम यादव के बाद आने वाली पीढ़ियां भी ऐसी ही सेवा रामलला की निरंतर करना चाहती हैं.

तीन पीढियों से सेवा कर रहे सेवादारों की बढ़ी आमदनी

रामलला को भोग लगाने के पहले उनकी पूजा आराधना और आरती होती है. पूजा आराधना में फूलों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है और यह काम भी पिछली तीन पीढियों से अयोध्या का मौर्य परिवार कर रहा है. पहले यह परिवार फूल की खेती किया करता था और अपने उगाए पौधे से पुष्प तोड़कर रामललला के मंदिर पहुंचाता था. धीरे-धीरे जमीन नहीं रही और अब बाहर से फूल खरीदकर परिवार के लोग उसकी माला तैयार करते हैं. सुबह सवेरे तैयार की गई माला और फूल श्री राम मंदिर तक पहुंचाने के साथ ही इस परिवार की नित्य की दिनचर्या शुरू होती है. 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी भी कहते हैं कि यह रामलला के सेवादार पीढ़ियों से उनकी सेवा कर रहे हैं. एक के बाद एक पीढ़ी रामलला की सेवा में लगी रही और अब सभी उत्साहित और खुश हैं. उत्साह की वजह एक तो रामलला का भव्य मंदिर में विराजमान होना है और दूसरी वजह व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट के हाथ में आने के बाद सेवादारों की आमदनी भी बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ेंः 
Banke Bihari Temple Corridor को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, सेवायतों ने इस बात पर जताई है आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच BJP सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'केवल वार्ता से निकलता है समाधान'
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच BJP सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'केवल वार्ता से निकलता है समाधान'
ईरान-इजरायल जंग के बीच फंसे मंगलौर के 30 भारतीय छात्र, परिजन बोले- 'हमें भारत सरकार से...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच फंसे मंगलौर के 30 भारतीय छात्र, परिजन बोले- 'हमें भारत सरकार से...'
Lucknow News: 'इस शहादत से जंग और बढ़ेगी', लखनऊ में कैंडल मार्च के दौरान मौलाना कल्बे जवाद का बयान
'इस शहादत से जंग और बढ़ेगी', लखनऊ में कैंडल मार्च के दौरान मौलाना कल्बे जवाद का बयान

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Relationship Red Flags: नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
Embed widget