एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर में एक दिन में 75,000 भक्त कर सकेंगे दर्शन, रामलला को निहारने के लिए मिलेगा 15 से 20 सेकेंड का समय

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है. इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है. अगले साल 22 जनवरी भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. ऐसे में ट्रस्ट की ओर से समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में देशभर से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक राम मंदिर में करीब 75 हजार लोग आसानी से दर्शन कर सकेंगे. 

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि मंदिर के पहले का चरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. जिसके बाद जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी और पीएम मोदी 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन इस समारोह में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद सालों से इंतजार कर रहे रामभक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे. 

75 हजार लोग कर सकेंगे दर्शन

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर में करीब 75 हजार लोग आसानी से दर्शन कर सकेंगे. मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 160 खंबे लगाए गए हैं. एक व्यक्ति को दर्शन करने के लिए करीब 15 से 20 सेकेंड का समय मिल पाएगा पर उन्हें संतोष इसलिए होगा क्योंकि मंदिर में भी वहां तक पहुंचने के दौरान वह कई स्थलों व मंडपों से होकर गुजरेंगे. उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण पर अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं और ऐसा अनुमान है कि पूरे मंदिर और परिसर के निर्माण में लगभग 1,700 से 1,800 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

मंदिर के गर्भगृह में रामलला की दो मूर्तियां होंगी, इनमें एक चल और एक अचल मूर्ति है. एक प्रभु श्रीराम की बाल्यावस्था की और दूसरी रामलला की होगी.  मंदिर का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि हर साल रामनवमी के दिन दोपहर बारह बजे सूर्य की किरणें श्रीराम की मूर्ति पर पड़ेंगी. इसके लिए रुड़की और पुणे के संस्थानों के वैज्ञानिकों की टीम काम रही है. 

10 हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित लोगों के बारे में जानकारी देते हुए मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट की एक उपसमिति इसकी सूची बना रही है. उन्होंने कहा, 'जितने साधु-संत समाज व अलग-अलग पंथ के लोग हैं और जो राम मंदिर निर्माण के आंदोलन से जुड़े थे उन्हें बुलाने का ट्रस्ट की ओर से पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है. अनुमान है कि यह संख्या 2,000 तक पहुंच सकती है.' उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश-विदेश और मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के जाने माने लोगों को अति विशिष्ट श्रेणी में आमंत्रित करने की बात है. उन्होंने कहा, 'यह संख्या करीब 7,500 हो सकती है. प्रथम दृष्टया करीब 10,000 लोगों को आमंत्रित करने की योजना है.'

UP Crime: मुरादाबाद में बहनोई ने करवाई साले की हत्या, पूछताछ में पुलिस को बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
गाजियाबाद: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
UP News: 'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget