एक्सप्लोरर

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में विशेष आयोजन, जानें पूरी डिटेल

Ramlala Pran Pratishtha Anniversary: रामनगरी अयोध्या में हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त, आदित्य हृदय स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम और भगवान राम का बीज मंत्र होगा.

Ram Mandir News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है. वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव की भी भव्य तैयारी हो रही है, यह उत्सव तीन दिवसीय होगा. भगवान के भव्य महल में विराजमान होने का वार्षिक उत्सव, पौष शुक्ल की द्वितीया को होगा और पांच जगह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को लेकर धार्मिक अनुष्ठान होगा. 

इस कार्यक्रम के पूरी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने दी है. चंपत राय ने कहा किराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी 2025 को है और इसे लेकर तीन दिन का कार्यक्रम है. 11, 12 और 13 जनवरी को 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे. पहला स्थान यज्ञ मंडप है जिसमें जनता नहीं जा पाएगी, जिसको हम बुलाएंगे वही जा पाएगा.

चंपत राय ने कहा कि दूसरा स्थान है राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर के हिस्से का, मंदिर के परिसर नहीं सिर्फ मंदिर. जिसको बुलाया जाएगा वही जा पाएगा. तीसरा स्थान है यात्री सुविधा केंद्र और चौथा स्थान है अंगद टीले का प्रांगण, अंगद टीले पर सारा समाज बिना किसी रोक टोक के आ सकता है. अंगद टीले के प्रांगण में जाने के लिए श्रीराम अस्पताल के पहले एक नई सड़क बनाई गई है, वहीं पर अंगद टीला है और वहीं पर हमारे तीन चार प्रकार के कार्यक्रम होंगे. 

माध्यंजिनी शाखा, शुक्र यजुर्वेद के 40 अध्याय हैं, 1975 मंत्र हैं, प्रत्येक मंत्र के साथ अग्नि देवता को स्वाहा किया जाएगा. यह सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगा. फिर 3 घंटा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा, छह घंटे प्रतिदिन, यानि 18 घंटे में 2000 मंत्रों का उच्चारण और आहुतियां होंगी. 11 वैदिक आचार्य शुक्र यजुर्वेद से अग्निदेवता का होम प्रारंभ करेंगे.

छह लाख राम के बीज मंत्र का पारायण

इसी काल में हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त, आदित्य हृदय स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम और भगवान राम का बीज मंत्र होगा. इक्कीस ब्राह्मण ये काम रोज छह घंटे करेंगे, तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम और ये दो पीरियड में होगा. छह लाख राम के बीज मंत्र का पारायण, ये यज्ञ मंडप के परिसर का एक हिस्सा है.

राम मंदिर में शाम तीन बजे से पांच बजे तक तीन दिन तक भगवान को राग सेवा पेश की जाएगी. बजाने वाले गायक रहेंगे और इसमें एक दिन, देश भर में ख्याति प्राप्त व्यक्ति आएगा. प्रांतीय स्तर की ख्याति प्राप्त व्यक्ति आएगा और एक स्थानीय जो भी गायक है, वादक है, वो अपना गायन भगवान को अर्पित करेंगे. एक स्थानीय एक प्रांतीय स्तर का एक अखिल भारतीय स्तर का भी रहेगा. 

यात्री सुविधा केंद्र में है खास सुविधा

शाम छह बजे से नौ बजे तक भगवान की बधाई होगी और रामलला का बधाई दान होगा. परिसर के अंदर दर्शनार्थियों को बैठने की अनुमति है, जहां आप अपने मोबाइल जूते इत्यादि रख सकते हैं. इसे यात्री सुविधा केंद्र कहा गया है, इसका प्रथम तल है. करीब एक हजार कुर्सियाँ हैं, लोग हमेशा आकर बैठते हैं और आराम करते हैं. जिसमें पानी की सुविधा है और स्क्रीन भी लगी हुई है. शौचालय इत्यादि की भी सुविधा है. कोई भी आदमी आकर आराम कर सकता है चाहे कितनी भी देर बैठे.

अयोध्या के संतों को दिखाया जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य

वहीं चंपत राय ने कहा किप्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिन संत महात्मा को आमंत्रित नहीं किया जा सका या जो किन्हीं कारणों से नहीं आ सके प्रतिष्ठा में उनको आमंत्रित करने के लिए सूची बनाई जा रही है. समाज से जुड़े हुए 50 गृहस्थों को भी प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव में शामिल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है की अयोध्या के संतों को रामलला के परिसर के निर्माण कार्य को एक दिन दिखाया जा सके. 

'अमित शाह के बयान से सिर्फ बाबा साहब ही...' सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने गृह मंत्री से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
Ayodhya News: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
अयोध्या: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget