एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संगीत से गूंजेगा मंदिर परिसर, कोने-कोने से चुने गए संगीतकार

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्रों से राम मंदिर परिसर गूंजेगा.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है. रामलला 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान होंगे. रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन राम मंदिर का परिसर संगीतमय रहेगा. ऐतिहासिक दिन पर उत्तर प्रदेश की बांसुरी और ढोलक से लेकर तमिलनाडु के मृदंग जैसे शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाये जाएंगे. मंदिर न्यास की ओर से जानकारी दी गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि संगीतकारों का चयन किया गया है. 22 जनवरी को भव्य समारोह में प्रस्तुति के लिए विभिन्न हिस्सों से संगीतकार पहुंचेंगे. ‘‘अधूरे मंदिर’’ में समारोह के आयोजन पर उठ रहे सवालों का जवाब देने से उन्होंने इंकार कर दिया.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संगीत से गूंज उठेगा राम मंदिर परिसर

राय ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं किसी भी आलोचना का जवाब नहीं दूंगा.’’ उन्होंने कहा कि मंदिर में रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से एक बजे तक चलेगा. राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की गरिमामय उपस्थिति में होगा. उन्होंने बताया कि करीब आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. न्यास के महासचिव ने बताया कि चयनित संगीतकार भारतीय परंपरा से जुड़े विभिन्न प्रकार के ‘‘वाद्य यंत्र’’ (संगीत वाद्ययंत्र) बजाएंगे.

शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्रों बजाकर कलाकार मोहेंगे मन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से बांसुरी और ढोलक, कर्नाटक से वीणा, महाराष्ट्र से सुंदरी, पंजाब से अलगोजा, ओडिशा से मर्दला, मध्य प्रदेश से संतूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा और काली, छत्तीसगढ़ से तंबूरा, बिहार से पखावज, दिल्ली से शहनाई और राजस्थान से रावणहत्था बजाने वाले कलाकर शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल के श्रीखोल और सरोद, आंध्र प्रदेश से घटम, झारखंड से सितार, तमिलनाडु से नादस्वरम और मृदंग और उत्तराखंड से हुड़का कलाकर भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

राय ने बताया कि अनुष्ठानिक मंत्रोच्चार या संबोधन नहीं होने पर कलाकर वाद्ययंत्र बजाएंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राम मंदिर के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार का काम करने वाली कंपनी ‘एलएंडटी’ और ‘टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर’ के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे. राय ने बताया कि मेहमानों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाएगी. पेयजल, शौचालय और जूता रखने की जगह सहित अन्य की व्यवस्था की गई है. मंदिर न्यास की ओर से ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए सात हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आमंत्रित लोगों में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी शामिल हैं. राय ने बताया कि 26 जनवरी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जत्थों में मंदिर की यात्रा शुरू करेंगे. आरएसएस और विहिप की यात्रा फरवरी के अंत तक जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों में नेपाल के जनकपुर और बिहार के सीतामढ़ी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों से उपहार आए हैं. राय ने बताया कि आमंत्रित लोगों के लिए कारसेवकपुरम, तीर्थ क्षेत्र पुरम में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है और कई होटल और धर्मशालाओं में कमरे भी बुक किए गए हैं. महासचिव ने बताया कि अमेरिका, अफ्रीका, खाड़ी क्षेत्र और हांगकांग समेत 50 देशों से कुल 53 मेहमान समारोह में शामिल होंगे. 

Agra Weather: घने कोहरे में छुप गया ताजमहल, पर्यटक मायूस, नहीं कर पा रहे संगमरमर की इमारत के साफ दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

वीडियोज

Israel-Iran War: कतर के दोहा में गिरी ईरान की मिसाइल,लोगों में मचा हड़कंप ! | War Alert On Abp
Dr. Shashi Tharoor : बीजेपी में जाएंगे शशि थरूर ? । Ideas Of India Summit
Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget