एक्सप्लोरर

राम मंदिर में टूटे दान के रिकॉर्ड! 7,00 करोड़ की सालाना आय के साथ टॉप थ्री में शामिल

Ram Mandir Darshan: प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद रामनगरी अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ा है. इसी क्रम में राम मंदिर ने आय अर्जित करने के मामले में भी कीर्तिमान स्थापित किया है.

Ayodhya News Today: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बाद यहां पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है. देश विदेश से हर रोज बड़ी संख्या में भक्त रामनगरी अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं. धीरे- धीरे ये यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए फेवरिटे डेस्टिनेशन बनकर उभरी है. 

श्रद्धालुओं के रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बनाने के साथ राम मंदिर की आय में भी तेजी से इजाफा हुआ है. वर्तमान में यह देश के तीसरी सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले मंदिरों में से एक है. बीते साल 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, इसके बाद बीते एक सालों में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या दर्शन पूजन के लिए पहुंच चुके हैं.

राम मंदिर में टूटे दान के रिकॉर्ड
इस दौरान मंदिर सालाना आय भी 7 सौ करोड़ रुपये को पार कर चुकी है. राम मंदिर ने सालाना आय के मामले में स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू कश्मीर) और शिरडी साई मंदिर (शिरडी महाराष्ट्र) को पीछे छोड़ दिया है. यह आंकड़े बीते साल जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक के हैं. रामनगरी दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की वजह से दान के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं.

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ दान का रिकॉर्ड भी टूट रहा है. महाकुंभ में स्नान के बाद लाखों श्रद्धालु रामनगरी पहुंच रहे हैं. राम मंदिर में रोजाना करीब चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, जिससे दान में भारी वृद्धि देखी जा रही है. मंदिर ट्रस्ट के अनुसार,दस काउंटरों पर प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक चढ़ावा आ रहा है. 

रामलला के समक्ष रखी दानपात्रियों में भी बड़ी धनराशि जमा हो रही है. अनुमान के मुताबिक, बीते माह से प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने से राम मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ गई है. यही वजह है कि बीते एक महीने में 15 करोड़ रुपये से अधिक का दान एकत्र हो चुका है. श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ दान में और वृद्धि की संभावना है.

सबसे अधिक आय वाले मंदिर
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की सालाना आय 15 सौ करोड़ से 1650 करोड़ है. केरल स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर की सालाना 750 करोड़ से 800 करोड़ रुपये है. इसी तरह स्वर्ण मंदिर (पंजाब) की 650 करोड़, वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू कश्मीर) की 600 करोड़, शिरडी साईं मंदिर (मंदिर) की 500 करोड़ रुपये सालाना आय है.

इसी तरह जगन्नाथ मंदिर (उड़ीसा) की सालाना आय भी 400 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके बाद केंद्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर की 200 से 250 करोड़ जबकि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की 150 से 200 करोड़ रुपये सालाना आय है.  

श्रद्धालुओं का आगमन घटा
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है. महाकुंभ स्नान से लौटने का सिलसिला जारी है, लेकिन रविवार को रामनगरी में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई. श्रद्धालुओं ने बिना अधिक प्रतीक्षा के रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. प्रशासन ने पहले की तरह ही व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखा है. 

हालांकि बीते कुछ दिनों से भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर रात 12 बजे तक खुला रहता था, लेकिन शनिवार को यह समय रात 11 बजे तक सीमित रहा. रविवार को भीड़ और कम रही, जिससे करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने आसानी से दर्शन पूजन किए और मंदिर परिसर में शांति बनी रही.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: प्रयागराज में जनज्वार, स्कूल बंद, एयरपोर्ट में भारी भीड़, रेलवे स्टेशन पर अफसर सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget