एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा की गई रामलला की नई मूर्ति का नाम होगा 'बालक राम', सोने की जरी के हैं वस्त्र

Ayodhya News: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद आम जनता के लिए इसे खोल दिया गया. हर कोई रामलला का दर्शन करना चाहता है, रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही कई दिनों से अयोध्या में आए हुए है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की गयी रामलला की मूर्ति को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा  इस विग्रह का नाम ‘बालक राम’इसलिए रखा गया है क्योंकि भगवान पांच वर्ष के बच्चे के रूप में खड़ी मुद्रा में स्थापित किए गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े एक पुजारी अरुण दीक्षित ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भगवान राम की मूर्ति, जिसका अभिषेक 22 जनवरी को किया गया था उसका नाम 'बालक राम' रखा गया है. भगवान राम की मूर्ति का नाम 'बालक राम' रखने का कारण यह है कि वह एक बच्चे की तरह दिखते हैं, जिनकी उम्र पांच साल है. मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में की गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक नए युग के आगमन का प्रतीक है.

ट्रस्ट के मुताबिक आभूषण अंकुर आनंद के लखनऊ स्थित हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स द्वारा तैयार किए गए हैं, वहीं परिधान दिल्ली स्थित कपड़ा डिजाइनर मनीष त्रिपाठी द्वारा तैयार किए गए हैं. मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तराशी गई 51 इंच की इस मूर्ति को तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाया गया है. नीले रंग की कृष्णा शिल (काली शिस्ट) की खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी. लाखों लोगों ने अपने घरों और पड़ोस के मंदिरों में टेलीविजन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा और लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने.श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, विग्रह के लिए आभूषण अध्यात्म रामायण, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और अलवंदर स्तोत्रम जैसे ग्रंथों के गहन शोध और अध्ययन के बाद तैयार किए गए हैं. रामलला ने बनारसी वस्त्र धारण किए हैं जिसमें एक पीली धोती और एक लाल 'अंगवस्त्रम' है. 'अंगवस्त्रम' को शुद्ध सोने की 'जरी' और धागों से तैयार किया गया है, जिसमें शुभ वैष्णव प्रतीक 'शंख', 'पद्म', 'चक्र' और 'मयूर' शामिल हैं.


कितनी पुराना है रामलला के मूर्ति का पत्थर

ट्रस्ट ने बताया कि मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तराशी गई 51 इंच की इस मूर्ति को तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाया गया है. नीले रंग की कृष्णा शिल (काली शिस्ट) की खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी. ट्रस्ट के मुताबिक यह एक महीन से मध्यम दाने वाली, आसमानी-नीली मेटामर्फिक चट्टान है, जिसे आम तौर पर इसकी चिकनी सतह की बनावट के कारण सोपस्टोन कहा जाता है और यह मूर्तिकारों के लिए मूर्तियां बनाने के लिए आदर्श है. कृष्ण शिला रामदास (78) की कृषि भूमि को समतल करते समय शिला मिली थी और एक स्थानीय ठेकेदार, जिसने पत्थर की गुणवत्ता का आकलन किया था. इसने अपने संपर्कों के माध्यम से अयोध्या में मंदिर के ट्रस्टियों का ध्यान आकर्षित किया. 

पुजारी अरुण दीक्षित मे क्या कहा

पहली बार जब मैंने मूर्ति देखी, तो मैं रोमांचित हो गया और मेरे आंखों से आंसू बहने लगे. उस समय मुझे जो अनुभूति हुई, उसे मैं बयां नहीं कर सकता. लगभग 50-60 प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करा चुके काशी के पुजारी दीक्षित ने कहा, अब तक किए गए सभी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानों में से, यह मेरे लिए सबसे 'अलौकिक ' और 'सर्वोच्च' है. उन्होंने कहा कि उन्हें मूर्ति की पहली झलक 18 जनवरी को मिली थी.रामलला की पुरानी मूर्ति, जो पहले एक अस्थायी मंदिर में रखी गई थी, को नयी मूर्ति के सामने रखा गया है

मूर्तिकार योगी राज ने क्या कहा

अपने काम के लिए भरपूर प्रशंसा पाने वाले योगीराज ने  कहा, मैंने हमेशा महसूस किया है कि भगवान राम मुझे और मेरे परिवार को सभी बुरे समय से बचा रहे हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह वही थे जिन्होंने मुझे शुभ कार्य के लिए चुना था.  मैंने मूर्ति पर सटीकता से काम करते हुए रातों की नींद की भी परवाह नहीं की, लेकिन मुझे लगता है कि मैं पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं और आज मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है. मैंने मूर्तिकला की कला अपने पिता से सीखी. भव्य मंदिर के लिए राम लला की मूर्तियां तीन मूर्तिकारों - गणेश भट्ट, योगीराज और सत्यनारायण पांडे द्वारा बनाई गई थीं. मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि बाकी दो मूर्तियों को भी मंदिर के अन्य हिस्सों में रखा जाएगा.

ये भी पढे़ं: Ayodhya Masjid: अयोध्या में मस्जिद बनने में लगेगा अभी समय, जानें- क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की मौत के गम में बरेली में मनाई गई सादगी के साथ ईद, काला पट्टी बांधकर जताया शोक
खामनेई की मौत के गम में बरेली में मनाई गई सादगी के साथ ईद, काला पट्टी बांधकर जताया शोक
गोरखपुर की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज', अमन और शांति की मांगी गई दुआ
गोरखपुर की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज', अमन और शांति की मांगी गई दुआ
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत की सच्चाई आई सामने, पुलिस ने कहा- गोवंश तस्करी से...
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत की सच्चाई आई सामने, पुलिस ने कहा- गोवंश तस्करी से...
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
Embed widget