एक्सप्लोरर

UP News: सरयू एक्सप्रेस में घायल मिली महिला कांस्टेबल की हालत में सुधार, ADG बोले- जल्द होगा घटना का खुलासा

Sarayu Express Incident: सरयू एक्सप्रेस में गंभीर रूप से घायल मिली महिला कांस्टेबल को होश आ गया है, उसकी हालत में सुधार हो रहा है, वो अब धीरे-धीरे बोल भी पा रही है.

Ayodhya News: अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस (Saryu Express) में गंभीर हालत में मिली महिला कांस्टेबल की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पुलिस का कहना है कि वो अब धीरे-धीरे बोल भी पा रही है, लेकिन पूरी तरह से बातचीत नहीं कर पा रही है. हालांकि उसकी ये हालत कैसे हुई, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं. पुलिस के हाथ अब तक इस मामले में खाली है. वहीं डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. 

दरअसल 29-30 अगस्त की रात को एक महिला पुलिस कांस्टेबर खून से लथपथ, बेहोशी की हालत में मनकापुर से अयोध्या पहुंची पैसेंजर ट्रेन में मिली थी. उसके कपड़े कई जगह से फटे थे और शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे. अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उसे गंभीर स्थिति में जीआरपी सिपाहियों ने उतारा और उसे जिला अस्पताल लाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक महिला कांस्टेबल के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. अब वो धीरे-धीरे बोल भी रही है. चोट अधिक लगने की वजह से वो पूरी तरह से बातचीत नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से उसे अच्छी से अच्छी सुविधा मुहैया करने का निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा खुद अस्पताल जा कर देखा भी गया. इसके अलावा हाईकोर्ट ने इस संबंध में जो भी निर्देश दिए हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन कराया जा रहा है.

एडीजी ने कहा कि घटनास्थल से अन्य सूक्ष्म फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी एकत्रित किया गया और तकनीकी मदद भी ली जा रही है, ताकि हमलावरों की सही पहचान हो सके. इसके अलावा रेलवे विभाग के सभी अधिकारियों के द्वारा क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया है. उन्होंने कहा, बहुत जल्द ही इसमें सही अभियुक्तों का पता करके केस का खुलासा किया जाएगा. 

आपको बता दें कि सरयू एक्सप्रेस में घायल मिली महिला कांस्टेबल सुल्तानपुर में तैनात है, जिसकी अयोध्या मेले में ड्यूटी थी. वह सुल्तानपुर से सरयू एक्सप्रेस से अयोध्या आ रही थी, लेकिन अयोध्या से आगे गोंडा जिले के मनकापुर तक कैसे पहुंची? उसकी यह स्थिति कैसे हुई? उसके साथ क्या हुआ? इन तमाम सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जा रही है.

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई का हुआ प्रमोशन, सेना के इस सर्वोच्च पद पर हुए तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget