एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन की नई टाइमिंग जारी, जानें- कब से कब तक देख पाएंगे प्रभु की झलक

Ram Mandir Timing: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब आम लोगों के लिए राम मंदिर में दर्शन करने के लिए नया समय जारी किया गया है. आइए जानते हैं आम लोग रामलला के दर्शन कब कर सकेंगे.

Ram Lalla Darshan Timing: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. यह अवसर करीब 500 सालों बाद आया. अब रामलला को टाट से हटाकर ठाठ से उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसको लेकर श्री राम भक्तों में उत्सव का माहौल है. अयोध्या के साथ पूरा देश राममय हो गया है. अब सवाल यह है कि आम लोगों के लिए राम मंदिर कब खुलेगा और रामलला की पूजा-अर्चना की समय क्या होगी. रामलला भव्य राम मंदिर में विराज गए हैं. भगवान श्री राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी किया गया. कल यानी 25 जनवरी से सुबह छह बजे से देर रात दस बजे तक श्री रामलला के दर्शन हो सकेंगे.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में रामलला के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिसको देखते हुए सीएम योगी ने परिवहन विभाग, नगर विकास और पुलिस विभाग के बीच तालमेल और अंतरराज्यीय संवाद बनाये रखने के निर्देश देते हुए अयोध्या के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन अभी कैंसल करने की हिदायत दी है. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ परिस्थितियों का जाया लिए. जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की. उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सीएम के अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि साथ ही अयोध्या की सीमा से सटे जिलों के साथ अयोध्या प्रशासन संपर्क बनाए रखें. सीएम योगी का कहना था कि किस दिशा में कितने श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, इसका आकलन करते हुए उसके अनुसार जरूरी प्रबंध किए जाएं. सीएम योगी ने कहा कि जो श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं उनको उनके स्थान के लिए परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की जाए और विभिन्न नगरों से अयोध्या आने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन अभी रोक दिया जाए. 

सीएम योगी ने आगे कहा कि अयोध्या में पूरे देश से श्रद्धालु आ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा का व्यवस्था करना सरकार का कर्तव्य है. उन्होंने रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा कि रामलला के दर्शन करने के दौरान दर्शनार्थी एक कतार में खड़े हों. ताकि भीड़ न लगे और कतार लगातार चलती रहे. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का विशेष ध्यान देने की जरूरत है और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रमुख पथ पर कम आवाज में राम भजन बजाएं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir News: रामलला की तीसरी मूर्ति का करें दर्शन, काले पत्थर का इस्तेमाल कर हुआ है निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: होली से पहले एक्शन, 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई नष्ट
गोरखपुर: होली से पहले एक्शन, 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई नष्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिलने पर शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया, 'हमको पता था कि...'
हाई कोर्ट से राहत पर मिलने पर शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया, 'झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है', दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 'हिंदू रक्षा दल' ने लिखी विवादित बात
'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है', दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 'हिंदू रक्षा दल' ने लिखी विवादित बात

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget