एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल यादव के रास्ते पर आजम खान! सपा विधायक दल की बैठक में नहीं होंगे शामिल

Samajwadi Party News: सपा नेता आजम खान, शिवपाल सिंह यादव के रास्ते पर चलते दिख रहे हैं. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान, रविवार को सपा की बैठक में शामिल नहीं होंगे.

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और रामपुर से विधायक आजम खान, रविवार को पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में नहीं जाएंगे. उनके साथ ही उनके बेटे और स्वार से विधायक अब्दुल्लाह आजम खान (Abdullah Azam Khan) भी पार्टी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई है. यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब सोमवार से राज्य का विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है. माना जा रहा है कि आजम परिवार, सपा हाईकमान से नाराज है.

सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के फैसले से वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के रास्ते पर चलते दिखाई दे रहे हैं. शिवपाल सिंह यादव भी मार्च में सपा की बैठक में नहीं गए थे. उन्होंने दावा किया था कि सपा की मीटिंग में सभी विधायकों के बुलाया गया लेकिन उन्हें कोई न्योता नहीं मिला. बाद में सपा ने इस सवाल पर कहा था कि वह सहयोगी दल के नेता हैं और उनकी बैठक अलग से होगी.

 इससे पहले सपा नेता ने कहा था कि उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. आजम खान ने कहा था- "लंबे अरसे जेल में रहा, सियासी माहौल में क्या हुआ मुझे नहीं पता. कुछ मजबूरियां रही होंगी (समाजवादी पार्टी के लिए) उस पर मुझे कोई शिकवा-शिकायत नहीं है. हम भी सोचेंगे कि हमारी नीयत, वफादारी, मेहनत में कहां कमी रह गई कि हम घृणा के पात्र बन गए."

मेरी तबाही में अपनों का बड़ा योगदान- आजम खान
करीब 27 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा होकर शुक्रवार को रामपुर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने स्पष्ट कहा था कि उनकी तबाहियों में उनके अपनों का बड़ा योगदान है. रामपुर में आजम ने कहा था, ‘‘मेरी तबाहियों में मेरा अपना हाथ है, मेरे अपने लोगों का बड़ा योगदान है. मालिक से दुआ है कि उन्हें सदबुद्धि आये.'' 

इतना ही नहीं आजम खान ने पिछले दिनों जेल में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की लेकिन सपा के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में गये प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात नहीं की थी.

यह भी पढ़ें:

Siddharthnagar News: अनियंत्रित बोलेरो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, बारात से लौट रहे 8 लोगों की मौत

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम के लेकर अलर्ट जारी, जान-माल को नुकसान पहुंचा रही है आंधी और बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget