एक्सप्लोरर

आजमगढ़ पुलिस ने पांच साल बाद 'मुर्दे' पति को किया गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराया था हत्या का केस

UP News: निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर आरोपी ने अपनी पत्नी की सहायता से हत्या का झूठा केस पुलिस में दर्ज करा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Azamgarh News: साल 2019 में अपने को कथित रूप से मृतक घोषित किए आरोपी को लखनऊ के आईआईएम के पास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अरविंद चौहान आजमगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था. कंपनी लोगों से पैसा जमा कराती थी लेकिन इस कंपनी ने 2017 में अपना कार्यालय बंद कर दिया. इसके बाद जिन लोगों ने पैसा जमा किया था वह अपने पैसे के लिए दबाव बनाने लगे.

आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और जनता का करोड़ों रुपया जमा कराया था. जब आम जनता और रिश्तेदारों का दबाव बढ़ने लगा तो आरोपी वर्ष 2019 को अपना मोबाइल अपने घर पर छोड़कर लखनऊ चला गया. इसके साथ ही लखनऊ में आईआईएम के पास किराए पर कमरा लेकर ऑटो चलाने लगा.आरोपी की पत्नी सुनीता ने जहानागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा
इसके साथ ही 2024 में आरोपी की पत्नी ने कोतवाली में न्यायालय के माध्यम से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. इसके साथ ही इस मामले में वासुदेव चौहान और घरबारन चौहान को आरोपी बताया गया. हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान पुलिस की सर्विलांस टीम ने यह पाया कि अरविंद चौहान मरा नहीं है वह व्हाट्सएप चैट के जरिए अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में है. इस जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया.

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जब पुलिस की सर्विलांस टीम ने अरविंद कुमार चौहान के परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त करके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जिसमें कुछ मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए. इसके बाद जांच में यह बात सामने आई की कथित रूप से मृतक अरविंद चौहान लखनऊ के आईआईएम के पास रह रहा है. इसी सूचना के आधार पर आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आरोपी ने उगले कई राज
आरोपी अरविंद चौहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में काम करता था और कंपनी 2017 में भाग गई. कंपनी में अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों का करोड़ों रुपया जमा किया था. सभी लोग जब अपना पैसा वापस मांगने लगे. तो मैं अपना मोबाइल नंबर बंद करके लखनऊ चला गया. आरोपी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि मैं अपने रिश्तेदार वासुदेव चौहान से अपनी पत्नी के खाते में धोखाधड़ी करके चार लाख 42000 ट्रांसफर भी कर लिए.

अदालत को गुमराह करने के लिए दर्ज कराया झूठा केस
इस मामले में भी धोखाधड़ी का मुकदमा वासुदेव चौहान ने मेरे पिता मुसाफिर चौहान और पत्नी सुनीता चौहान के साथ मेरे विरुद्ध भी दर्ज कराया था. ऐसे में आरोपी की पत्नी सुनीता ने न्यायालय को गुमराह करके न्यायालय में झूठा शपथ पत्र देकर इस मामले में वासुदेव चौहान और घरबारन चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें: वाह रे सिस्टम! यूपी के बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लावारिस शव को कुत्ते ने नोच-नोचकर खाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Jaipur News: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
जयपुर: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget