एक्सप्लोरर

Badaun News: बदायूं में गर्लफ्रेंड ने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट, शव को बरेली लाकर फेंका

Badaun Crime News: मृतक शिवांशु की सनी नाम के युवक से दोस्ती थी, इसी बीच तनु ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. तनु और शिवांशु के बीच की नज़दीकी सनी को पसंद नहीं थी.

Badaun Murder: यूपी के बदायूं में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है. युवती ने हत्या के बाद प्रेमी के शव को बदायूं से लाकर बरेली में मढ़ीनाथ में सुनसान इलाके में झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है. 

खबर के मुताबिक बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नवादा के रहने वाला 21 साल का शिवांशु गौतम किराने की दुकान चलाता था. शिवांशु और सनी नाम के युवक की अच्छी दोस्ती थी. इसी दौरान शिवांशु की मुलाकात सनी की गर्लफ्रेंड तनु से हुई. जिसके बाद उन दोनों की नज़दीकियां भी बढ़ने लगी. 

पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या
तनु ने शिवांशु को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. जब सनी को इस बारे में पता चला तो वो नाराज हो गया. ये बात सनी को बर्दाश्त नहीं हुई. इसके बाद सनी और तनु के साथ मिलकर शिवांशु को हटाने का फ़ैसला ले लिया. इन दोनों ने किसी तरह एक सुनसान जगह पर शिवांशु को बुलाया और उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. 

शिवांशु को मौत के घाट उतारने के बाद तनु और सनी ने उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया. दोनों उसके शव को दो बोकों में भरकर बदायूं से बरेली 50 किमी दूर तक लाए और यहां सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में सुनसान जगह पर झाड़ियों के बीच फेंक दिया. 

बदायूं सिविल लाइन सर्किल के सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि शिवांशु के भाई ने 5 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमिका तनु और दोस्त सनी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उन्होंने अपने गुनाह को क़बूल कर लिया है. 

पुलिस ने इस मामले में तनु और उसके प्रेमी सनी की निशानदेही पर शव को बरेली के मढ़ीनाथ से बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Kajal Nishad Health: काजल निषाद के स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट, पति ने दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुमा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुमा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
गाजीपुर में विनीत हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला
गाजीपुर में विनीत हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
CM योगी के जन्मदिन पर संभल में हुई पूजा अर्चना, वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक
CM योगी के जन्मदिन पर संभल में हुई पूजा अर्चना, वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान में उड़े होर्डिंग-पेड़! | Rain Alert | Heat Wave News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget