एक्सप्लोरर

बागपत में हिस्ट्रीशीटर के हमले से सिपाही हुआ घायल, अवैध बालू खनन को रोकने पर हुआ था विवाद

UP News: छपरौली थाने में तैनात सिपाही ने खनन की रायल्टी दिखाने को कहा, जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने सिपाही को गालियां देते हुए मारपीट कर दी. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Baghpat News: बालू के अवैध खनन की सूचना पर छपरौली यमुना खादर की ओर गई पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत तीन लोगों ने हमला बोल दिया. जिसमें धारदार हथियार से एक सिपाही घायल हो गया. आरोपियों ने सिपाही और होमगार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई. सिपाही ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है.

छपरौली थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह और होमगार्ड मैनपाल सिंह के साथ 21 अगस्त की रात फैंटम ड्यूटी पर थे. देर रात यमुना खादर में अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद सिपाही और होमगार्ड मौके पर जाने लगे तो मोहल्ला कुरैशियान में एक जिम के सामने उन्होंने बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया. ट्रैक्टर को छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर दीपक पुत्र चंद्रपाल चला रहा था जबकि उसके साथ विजय पुत्र ताराचंद व गौरव ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे. सिपाही ने खनन की रायल्टी दिखाने को कहा, जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने सिपाही को गालियां देते हुए मारपीट कर दी. 

पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया
इस घटना की जानकारी धर्मेंद्र सिंह ने थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोह को दी तो थाना मोबाइल को देखकर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे. सिपाही और होमगार्ड ने जैसे ही ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया. उसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए. दारोगा राम अवतार सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष और दारोगा विविध महाजन ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले.

तीन के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज
छपरौली इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही का कहना है कि सिपाही धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर दीपक के अलावा विजय निवासी पट्टी धंधान, कस्बा छपरौली व गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, हर 24 कैंडिडेट पर 1 सीसीटीवी कैमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget