एक्सप्लोरर

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी, मुख्य आरोपी का पिता और भाई गिरफ्तार

Up News: बहराइच हिंसा मामले में लोक निर्माण विभाग ने मुख्य आरोपी सहित करीब दो दर्जन से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा किया था. कार्रवाई की डर से लोग खुद ही मकान तोड़ने लगे.

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा मामले मे उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. हिंसा से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. राम गोपाल मिश्रा की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सरफराज को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली भी लगी थी. इसके साथ उसके भाई तालिब को भी असलहा बरामदगी के दौरान पैर  के दौरान गोली लगी थी. उसके पिता और अन्य भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इस मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 18 अक्टूबर को मुख्य आरोपी समेत 23 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किया था. जिसमें पीडब्ल्यूडी के ग्रामीण सड़क के मानक बताते हुए सड़क के बीच से एक तरफ 60 फीट की दूरी छोड़ने की बात कही गई थी और उसके ना छोड़े जाने पर और कागज ना उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की बात भी कही गई थी. इस कार्रवाई की आशंका के डर से जो मकान के लोग थे उन्होंने कुछ अपने मकान तोड़ने शुरू किया. जिसमें छत की रेलिंग तोड़कर कुछ ईंट निकाली गई.

कोर्ट ने दी 15 दिन की मोहलत 
इसके अलावा जिन दुकानों पर नोटिस चस्पा था उन दुकानों के शटर भी लोगों ने निकाल लिए हैं जिससे कम से कम कुछ तो वह अपना बचा सके. हालांकि इसी दौरान बुलडोजर कार्रवाई के पहले पीड़ित पक्ष के लोग कोर्ट गए. जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई और कोर्ट की तरफ से इनको 15 दिन का समय अपना कागज दिखाने व जवाब दाखिल करने के लिए मिला. इस मामले के अगले सुनवाई तीन दिन बाद बुधवार को होगी. 

आपको बता दें कि, बीते 13 अक्टूबर को बहराइच मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था. इस हिंसा में राम गोपाल नाम के व्यक्ति की मौत गई थी. इस मामले में प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: चमोली में व्यापार मंडल का मुस्लिम परिवारों को फरमान, '31 दिसंबर तक कस्बा छोड़ दें', पुलिस ने क्या कहा?

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget