एक्सप्लोरर

UP News: बहराइच में प्राइवेट स्कूल के प्रश्न पत्र में भारतीय मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ा, कार्रवाई की मांग

Bahraich School News: बहराइच में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना कारी जुबैर ने आरोप लगाया है कि एक प्राइवेट स्कूल के प्रश्न पत्र में मुसलमानों को लेकर कई विवादित टिप्पणियां हैं.

Bahraich News: उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे विवाद बढ़ सकता है. यहां एक निजी विद्यालय में इन दिनों अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है. इस दौरान कक्षा 9 के हिंदी प्रश्न पत्र में भारतीय मुस्लिम आतंकवाद लिखा गया है. इसके बाद मुस्लिम समुदाय में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है. मामला गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल (Guru Kripa Divine Grace Public School) का है. इस स्कूल का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ चर्चा का विषय बन गया.

इस मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया और बहराइच के डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना कारी जुबैर ने कहा कि निजी विद्यालय में जारी किए गए प्रश्न पत्र में मुसलमानों को लेकर कई विवादित टिप्पणियां हैं. इसमें भारतीय मुसलमान को आतंकवादी संगठन का बताया गया है और मुसलमान की तुलना आतंकवादियों से की गई है, जो निंदनीय है. मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

'मुसलमानों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम'

मौलाना कारी जुबैर ने कहा कि कहीं न कहीं यह ठेस पहुंचाने का बड़ा काम किया जा रहा है. निजी स्कूलों में मुसलमानों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है. आपसी सौहार्द को मिटाने की कोशिश हो रही है. हिंदू-मुस्लिम के बीच एक बड़ी खाई खोदने का काम यह स्कूल कर रहा है. इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. देखा जाए तो मासूम बच्चों के दिमाग में निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर सांप्रदायिकता का जहर घोलने का काम कर रहा है. परीक्षा में हिंदी प्रश्न पत्र में पूछा गया है कि 'भारतीय मुस्लिम आतंकवाद लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा, तालिबान और इस्लामी राजनीति के अलग-अलग संगठन में शामिल हैं.'

UP News: बहराइच में प्राइवेट स्कूल के प्रश्न पत्र में भारतीय मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ा, कार्रवाई की मांग

जिला विद्यालय निरीक्षक ने क्या कहा?

मामले पर बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने बताया, "मेरे पास कलेक्ट्रेट से एक अधिकारी का फोन आया कि जांच करके कार्रवाई से अवगत कराएं, मैंने तत्काल वहां के प्रधानाचार्य से संपर्क किया, रात हो चुकी थी तो फोन नहीं उठा, अगले दिन मैंने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि इसमें हम अपने स्तर से अध्यापिका से क्षमा याचना का एप्लिकेशन ले लिया है. हम अपने स्तर से उनकी सेवाएं समाप्त कर चुके हैं. हमने उनसे कहा कि जो ये कार्रवाई आपने की है, वो मुझे भेजें. मैंने उस पूरी रिपोर्ट की एक हार्ड कॉपी कलेक्ट्रेट को रिसीव करवा दी है. इस तरह का सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए, किसी एक विशेष की भावनाएं आहत न हों, उन्होंने अच्छा किया कि उनकी सेवा समाप्त कर दी."

ये भी पढ़ें- UP News: मथुरा में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामले, जामताड़ा को भी छोड़ा पीछे, ये थाना क्षेत्र बना अड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget