एक्सप्लोरर

बहराइच में सामान्य हो रहे हालात, तीसरे दिन भी इंटरनेट बंद, नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई

UP News: बहराइच में सांप्रादिक हिंसा के बाद हालात समान्य होते जा रहे हैं, तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी है. इसके साथ ही नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. 

Bahraich News: बहराइच के हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे और उसके आसपास हालात बुधवार को सामान्य होते दिख रहे हैं, हालांकि लगातार तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं और नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले बहराइच में हालात को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

दरअसल, रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे. जिले में, खासकर महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे के 20 किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की. मंगलवार शाम तक 50 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया और हिंसा तथा आगजनी के मामले में पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं.

पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि, मंगलवार से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. रविवार और सोमवार को हिंसा के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है. जिले के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य बताई गई, बाजार खुले रहे और लोग अपने कामकाज में लगे हैं. एसएसबी की 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश के तहत रविवार की घटना के तुरंत बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई.

इंटरनेट बंद होने से कारोबार पर पड़ा असर 
गंगा सिंह उदावत ने  बताया कि, हमने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल से भी बात की है और उनसे रुपईडीहा (बहराइच) के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की किसी भी अनावश्यक आवाजाही की जांच करने और वहां तलाशी बढ़ाने को कहा है. एसएसबी अधिकारी ने कहा कि यहां सीमा पर आवाजाही आमतौर पर दशहरा के समय बढ़ जाती है, जो नेपाल में भी एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ है.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बहराइच चैप्टर के अध्यक्ष गौरी शंकर भानीरामका ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से जिले में व्यापार प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है.

पुलिस ने बताया कि हिंसा के संबंध में अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और ज्यादातर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हैं. मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद, उसके बेटे रिंकू उर्फ सरफराज उर्फ सलमान और फहीम की तलाश जारी है. इस बीच, रविवार की हिंसा में घायल हुए दिव्यांग सत्यवान मिश्रा (45) को मंगलवार शाम इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया था.

दंगाइयों की जानकारी जुटा रही खुफिया टीम
एक अधिकारी ने बताया कि मिश्रा अपने घर में ही घायल हुए थे. मंगलवार रात एक बयान में, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच के हालात पर हर घंटे जानकारी प्राप्त कर रहे थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों के मुताबिक एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, अतिरिक्त खुफिया टीम दंगाइयों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं.

ये भी पढे़ं: Noida News: दिल्ली और नोएडा के लिए अच्छी खबर, एलिवेटेड रोड का बनाने का रास्ता साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget