एक्सप्लोरर

बलिया में लड़की के साथ क्या हुआ? हाथ पीछे बंधे, जमीन से 6 फीट ऊपर पैर, पेड़ में रस्सी सहारे लटका शरीर

उत्तर प्रदेश स्थित बलिया में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. इस बीच सपा ने सवाल उठाए हैं.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित नगरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बच्ची का शव पेड़ पर लटका हुआ है. फील्ड यूनिट, थाने की पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि मृतका के हाथ पीछे बंधे थे और पैर जमीन से छह फीट ऊपर थे. उसके माता-पिता इलाज के लिए पीजीआई गए हुए हैं. बच्ची घर में अकेली रह रही थी. उसके घर के सामने दूसरे घर भी हैं.

गांव वालों से हुई पूछताछ
ओमवीर सिंह ने बताया कि गांव वालों से पूछताछ की गई है, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस माता-पिता के आने का इंतजार कर रही है. मृतका का भाई गुजरात में है. एक बहन की शादी हो गई है और वह असम में रहती है. शव का पंचनामा करवाया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम पैनल के तहत किया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है. लोगों से पूछताछ हो रही है. फिलहाल कोई टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया. शरीर पर पूरे कपड़े थे. दुपट्टा भी था. घटना गंभीर है. पुलिस इस मामले के खुलासे में लगा है.

उन्होंने कहा कि एसओजी और सर्विलांस टीम अपना काम कर रही है. इसके अलावा चार टीमें, स्थानीय थाना प्रभारी, स्थानीय क्षेत्राधिकारी और सर्विलांस की टीमें मामले की जांच करेंगी.

सपा ने दी प्रतिक्रिया
इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सपा चीफ ने लिखा- बलिया से एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की जो भयावह तस्वीर आयी है, वो बेहद दर्दनाक और दुखद है. ज़ुल्म और गुनाह के मामले में उप्र की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बाँधे खड़ी है, अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम को Grok ने बताया भाजपाई! पूर्व कांग्रेस नेता ने Ai से कहा- प्रभु मैंने अभी तक…

मैनपुरी सांदस डिंपल यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बलिया में युवती की हत्या कर पेड़ से शव लटकाने वाली ये घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं का ये हाल दुर्भाग्यपूर्ण है, हर स्त्री का आज मनोबल घट रहा है और दूसरी तरफ़ अपराध का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। 
 इस सरकार की क़ानून व्यवस्था की नींद पूरी हो गई हो तो वो जागे और धरातल पर आकर सच्चाई देखे, बलिया की इस बेटी और इसके परिवार को त्वरित न्याय हर हाल मे मिलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget