एक्सप्लोरर

1 जुलाई से चेक बुक से लेकर एटीएम से निकासी तक बदल जाएंगे बैंकिंग के ये नियम, जरूर पढ़ लें एक बार

एक जुलाई से बैंक के चार्जेज में बड़े बदलाव होने वाले हैं. चेकबुक, एटीएम से निकासी, IFSC कोड तक बदले जाएंगे. बैंकिंग एक्सपर्ट ने इस बारे में कई जरूरी जानकारी दी जो आपके लिये बेहद अहम हैं.

Change in Banking Rules from First July: अगर आपका बैंक में खाता है और आप बैंक के द्वारा लेन देन करते हैं तो आपके लिए ये खबर जान लेना बेहद जरूरी है. क्योंकि एक जुलाई से बैंकिंग सेक्टर में काफी कुछ बदलने जा रहा है और इस बदलाव से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा, यह जानने के लिए एबीपी गंगा ने बैंकिंग एक्सपर्ट यामिनी अग्रवाल से खास बातचीत की.  

एक जुलाई से काफी कुछ बदल जाएगा

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बैंकिंग एक्सपर्ट डॉ यामिनी अग्रवाल ने बताया कि, कल यानी 1 जुलाई से बैंकिंग में काफी कुछ बदलने जा रहा है.  जिसमे एटीएम से कैश निकासी से लेकर बैंक के ट्रांजेक्शन को लेकर चार्ज बढ़ाया जायेगा, साथ ही चेक बुक भी लेना महंगा होगा. 

बदल जाएंगे IFSC नंबर

इतना ही नहीं, कई बैंकों के IFSC नंबर भी कल से बदल जाएंगे जिसके बाद आपकी पुरानी चेक से लेन देन भी नहीं होगा. आपको लेन देन लिए नई चेकबुक लेनी होगी, तभी आप बैंक से लेनदेन कर सकेंगे. इसके पीछे की वजह बैंकों का मर्ज होना बताया जा रहा है.

वही, जो छूट आपको एटीएम निकासी में मिली थी, कोरोना महामारी के दौरान वो भी कल से समाप्त हो जायेगी और अब एक माह में सिर्फ 3 बार ही एटीएम से निकासी कर सकते है. अगर अपने बैंक के एटीएम से ही कैश निकासी कर रहे हैं, तो 4 बार कर सकते है. इससे ज्यादा करेगे तो प्रत्येक कैश निकासी पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा. 

बैंक चार्जेज बढ़ाने का सही समय नहीं

एक्सपर्ट की मानें तो ये बढोत्तरी इसलिए की जा रही है, क्योंकि आरबीआई ने बैंकिंग के कई क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की है. जिसकी वजह से बैंक भी चार्जेजे बढ़ा रहे हैं. लेकिन एक्सपर्ट की माने तो ये वक्त चार्ज बढ़ाने के लिए मुनासिब नहीं है क्योंकि पहले से ही लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं. लोगों की नौकरियां जा रही हैं, ऐसे में अतिरिक्त चार्ज से आम जनता और महंगाई की मार से जूझेगी. 

कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि, कोई भी बैंक में बचत खाते की अनिवार्यता नहीं होगी. यह आदेश अप्रेल से जून महीने तक के लिए था. ऐसे में खाते में मिनिमम बैलेंस ना होने पर भी लोगों को किसी तरह का जुर्माना नहीं चुकाना था. लेकिन अब 30 जून को इस फैसले की मियाद खत्म होने वाली है और 1 जुलाई से सीधा असर आप पर होने वाला है. 

एक जुलाई से चेकबुक पर भी चार्ज बढ़ा दिया जायेगा. जिसका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है. चेकबुक चार्ज सेविंग व करेंट दोनों खाता धारकों को पे करना होगा. यानी कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि कल से बैंकिंग भी महंगी हो जायेगी जिसके लिए आपको धयन देना होगा कि आवश्यकता पड़ने पर ही कैश के लेनदेन करे. 

ये भी पढ़ें.

गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में भी हुई तोड़फोड़

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, बच्चों के सामने मां से रेप, महिला मौत को लगाया गले
बस्ती: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, बच्चों के सामने मां से रेप, महिला मौत को लगाया गले
Rudraprayag News: नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, रेप की आशंका, POCSO में केस दर्ज करने की तैयारी
रुद्रप्रयाग: नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, रेप की आशंका, POCSO में केस दर्ज करने की तैयारी
Dehradun News: सहस्त्रधारा रोड पर दो हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर सुनील राठी से सामने आया कनेक्शन
सहस्त्रधारा रोड पर दो हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर सुनील राठी से सामने आया कनेक्शन
Moradabad News: घर के बाथरूम में बैठा था तेंदुआ, दहशत में आए लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मुरादाबाद में घर के बाथरूम में बैठा था तेंदुआ, दहशत में आए लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल
फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
Embed widget