एक्सप्लोरर

दीपावली से पहले यूपी को मिला बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार की मंजूरी का सीएम योगी ने जताया आभार

Bareilly-Badaun National Highway: बरेली से बदायूं तक हाईवे बनने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इन दोनों शहरों की बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएग. जिससे दोनों शहरों में आवाजाही आसान होगी.

Bareilly-Badaun National Highway: उत्तर प्रदेश को दीपावली से एक और बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने यूपी में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण को मंजूरी दे दी है. इसके निर्माण में 1527 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे स्वीकृति दे दी गई है. सीएम योगी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. 

बरेली से बदायूं तक हाईवे बनने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इन दोनों शहरों की बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएग. जिससे दोनों शहरों में आवाजाही आसान और पहले से कम समय में हो सकेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- 'उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण के लिए 1527 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 

बरेली और बदायूं के बीच 4 लेन हाईवे को मंजूरी
यह परियोजना बरेली और बदायूं के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी और इन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी. इसके अलावा यह परियोजना बरेली और पवित्र धाम मथुरा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और पूरे क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और शाश्वत विकास को बढ़ावा देगी.'

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में एवं आपके सहयोग से 'नया उत्तर प्रदेश' बेहतरीन सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही उत्कृष्ट कनेक्टिविटी का नया गंतव्य बनकर उभरा है।

दीपावली से पहले आज उत्तर प्रदेश को मिले इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार! https://t.co/T2jSjuNzwR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से बदायूँ के बीच नेशनल हाईवे को मंज़ूरी मिलने पर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि 'बरेली-बदायूं खंड को मंजूरी मिलने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में एवं आपके सहयोग से 'नया उत्तर प्रदेश' बेहतरीन सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही उत्कृष्ट कनेक्टिविटी का नया गंतव्य बनकर उभरा है. दीपावली से पहले आज उत्तर प्रदेश को मिले इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार!

केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एनएचएआई की ओर से हाईवे निर्माण के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ये हाईवे मथुरा से हाथरस और कासगंज होते हुए बरेली तक बनेगा. इसके बनने से आसपास के इलाकों की तस्वीर ही बदल जाएगी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल से पहले उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ! मैदानों में बारिश की दस्तक, मौसम ने ली करवट
अप्रैल से पहले उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ! मैदानों में बारिश की दस्तक, मौसम ने ली करवट
देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर की बदलेगी सूरत, ई-बस से रोपवे तक, बड़ा प्लान तैयार
देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर की बदलेगी सूरत, ई-बस से रोपवे तक, बड़ा प्लान तैयार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, जब तक कि...
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, जब तक कि...
Hapur News: बंद फाटक से ट्रैक पार करना बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय की मौके पर मौत
हापुड़: बंद फाटक से ट्रैक पार करना बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय की मौके पर मौत

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget