एक्सप्लोरर

Bareilly: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का रास्ता रोके जाने पर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UP News: बरेली में उपद्रवी तत्वों का मंसूबा नाकाम हो गया. पुलिस की सक्रियता से सांप्रदायिक तनाव पर काबू पा लिया गया. ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पुलिस ने शांतिपूर्वक पार करवाया.

UP News: बरेली (Bareilly) में एक बार फिर उपद्रवी तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की. पुलिस की सूझबूझ से विवाद पर काबू पा लिया गया. ईद मिलादुन्नबी पर निकल रहे अंजुमनों के जुलूस में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. एक पक्ष ने गैर परंपरागत रूट बताकर अंजुमनों के जुलूस का विरोध किया. थोड़ी देर में दूसरे पक्ष के लोगों ने धरना दे दिया और नारेबाजी शुरू कर दी. बारादरी थाना क्षेत्र के मीरा की पैठ में पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी की गई. माहौल बिगड़ता देश जिले के सभी सीओ, एसपी सिटी, एसएसपी मौके पर आरएएफ और पीएसी जवानों के साथ पहुंचे.

उपद्रवियों के मंसूबे नाकाम

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर जुलूस को निकलवाया. एडीजी और आईजी हालात के अपडेट से लखनऊ में डीजीपी और प्रमुख सचिव को बताते रहे. हर साल ईद मिलादुन्नबी पर शहर भर में अंजुमनों का जुलूस निकलता है. जुलूस थाना बारादरी के घेर जाफर खां से शुरू होता है. कांकर टोला, जगतपुर, शाहदाना, श्यामगंज से होते हुए जुलूस वापस आता है. रवि की आटा चक्की के पास एक समुदाय ने जुलूस का विरोध किया. लोगों का कहना था कि नई परंपरा डाली जा रही है.

जुलूस-ए-मोहम्मदी में विवाद

रास्ता रोके जाने पर दूसरे पक्ष ने नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया. मामले की सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर बारादरी पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारावफात का जुलूस पुराने शहर से परंपरागत तौर पर निकलता है. निश्चित रूट पर जगतपुर पुलिस चौकी तरफ से मीरा की पेठ होता हुआ जुलूस निकल रहा था. विवाद होने पर थोड़े समय के लिए जुलूस रुक गया था. दोनों पक्षों से बात कर मामले को सुलझा लिया गया है. उन्होंने दो समुदायों में तनातनी की स्थिति से इंकार किया. एसपी ने बताया कि शांतिपूर्वक जुलूस परंपरागत तरीके से निकल रहा है. 

Ram Mandir: राम मंदिर में एक दिन में 75,000 भक्त कर सकेंगे दर्शन, रामलला को निहारने के लिए मिलेगा 15 से 20 सेकेंड का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
Haridwar News: हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा
हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा
शंकराचार्य विवाद में साक्षी महाराज की एंट्री, अविमुक्तेश्वरानंद को बताया कांग्रेस का 'पिट्ठू'
शंकराचार्य विवाद में साक्षी महाराज की एंट्री, अविमुक्तेश्वरानंद को बताया कांग्रेस का 'पिट्ठू'
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget