एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में 232.21 करोड़ रुपये से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर, DPR हुआ तैयार, जानें- क्या होगी इसकी खासियत

Bareilly Nath Corridor: बरेली नाथनगरी कॉरिडोर में अलखनाथ, त्रिवटी नाथ और बनखंडी नाथ मंदिर में वैदिक पुस्तकालय होंगे. यहां पर वेद पुराण उपनिषद और पौराणिक ग्रंथ रखे जाएंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.

Bareilly Nath Corridor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली में नाथ नगरी कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है. 232.21 करोड़ से नाथ मंदिरों का सौंदर्यकरण कर भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा. बरेली कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने इसका प्रस्ताव शासन के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और महानिदेशक मुकेश मेश्राम को भेज दिया है. नाथ मंदिरों को जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण सौंदर्यकरण और नाथ मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन विकास का भव्य आकर्षक लेआउट और डिजाइन आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल से तैयार किया गया है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी और डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर में जनप्रतिनिधि द्वारा इसके प्रस्तुतीकरण में दिये गये बहुमूल्य सुझाव को सम्मिलित करते हुए शासन को भेज दी गई है.

वेद पुराण उपनिषद पढ़ेंगे और देखेंगे भी

नाथनगरी कॉरिडोर में अलखनाथ, त्रिवटी नाथ और बनखंडी नाथ मंदिर में वैदिक पुस्तकालय होंगे. इसमें वेद पुराण उपनिषद एवं पौराणिक ग्रंथ रखे जाएंगे. इसके अलावा इनकी डिजिटल कॉपी भी होगी. पढ़ने के साथ ही आप इसे देख भी सकते हैं. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.

एक साथ ढाई सौ लोग कर सकेंगे सत्संग 

नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिर में एक मल्टीपरपज हाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें भंडारा एवं रुद्राभिषेक और कर्मकांड की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा प्रथम तल पर ढाई सौ लोग एक साथ सत्संग , श्री शिव महापुराण कथा आदि कर सकेंगे. तुलसी स्थल का भी विकास अलखनाथ मंदिर के साथ साथ कराया जाएगा .

पार्वती-गौरी के नाम पर स्थापित होंगी वाटिका 

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पार्वती और गौरी के नाम पर सभी मंदिरों में वाटिका स्थापित की जाएंगी. इनमें नाथ मंदिरों की झांकियां होंगी. इसके अलावा वहां सुगंधित पौधे लगाए जाएंगे. इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालु वहां बैठ सकें. 32. 5 किलोमीटर की परिधि में सातों नाथ मंदिरों को जोड़ा जा रहा है. इसमें करीब 12 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं. 3 डी सेल्फी प्वाइंट पर केदारनाथ काशी विश्वनाथ समेत 12 ज्योतिर्लिंग के मनमोहक दर्शन होंगे.

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि नाथ नगरी कॉरिडोर के प्रथम चरण का कार्य बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया जा रहा है. जिसमें नाथ कॉरिडोर को सेवित करने वाले मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. सेटेलाइट से लेकर इनवर्टिस तिराहा, डेलापीर आदिनाथ तिराहे से बैरियर टू पुलिस चौकी तक सिक्स लेन रोड बनाया जा रहा है. रामपुर मिनी बाईपास से झुमका तिराहा, हरूनगला से बीसलपुर रोड और चौपला चौराहा से जुए की पुलिया तक फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है. इसके अलावा बड़ा बाईपास से अब्दुल्लापुर माफी एग्जीक्यूटिव क्लब होते हुए बनखंडी नाथ के लिए भव्य सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है. जिससे पीलीभीत और बड़ा बायपास से आने वाले श्रद्धालु सीधे बाईपास से बनखंडी नाथ मंदिर की दर्शन करने आ सकेंगे.

बरेली दिल्ली हाईवे पर हो रहा नाथ द्वारका निर्माण, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नाथ कॉरिडोर के प्रथम चरण का विकास पूर्णता की ओर बरेली के मुख्य मार्ग पर प्राधिकरण द्वारा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है. उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया की बरेली दिल्ली हाईवे पर झुमका तिराहे के पास नाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है. वहां ओम का प्रणव भी स्थापित होगा. इसके अलावा शाहजहांपुर रोड पर अलखनाथ द्वार, नरियावल में त्रिशूल, डेलापीर आदिनाथ तिराहे पर डमरु, बीसलपुर रोड पर केदारनाथ और बदायूं रोड पर मढ़ीनाथ तपेश्वर नाथ द्वार का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है. जल्द ही वहां भव्य आकर्षक द्वार बनकर तैयार हो जाएंगे.

मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 66.6 करोड़ रुपये 

मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर 66.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नाथ कॉरिडोर के मार्ग के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि पर 75.20 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक परियोजना शासन को प्रेषित की गई है. इसमें तपेश्वर नाथ मंदिर को सेवित मार्ग पर अंडरपास को भी प्रस्तावित करके भेजा गया है.

UP News: 'पुरुष करे तो रासलीला, महिला करे तो कैरेक्टर ढीला', ज्योति मौर्य के समर्थन में बोले ओम प्रकाश राजभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
महोबा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल
Basti Holi News: होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई की दुकानों में की छापेमारी
बस्ती में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई की दुकानों में की छापेमारी
Aligarh News: होली से पहले अलीगढ़ में बड़ा कदम, मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया
होली से पहले अलीगढ़ में बड़ा कदम, मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget