एक्सप्लोरर

Bareilly News: करणी सेना के कार्यकर्ता गौकशी करते हुए गिरफ्तार, गौहत्या के बाद दूसरों के खेत में अवशेष फेंक वसूलते थे रंगदारी

Bareilly Crime News: यूपी के बरेली जिले में पुलिस ने करणी सेना के पदाधिकारियों को गौकशी करते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो आरोपी फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है.

Bareilly News: बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी करते हुए तीन गौरक्षकों को गिरफ्तार किया है. जबकि मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह और उसका साथी फरार हैं. पुलिस ने करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और ठाकुर राहुल सिंह की तलाश में दबिश दे रही है. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी भी कूद गई है और ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

पुलिस की गिरफ्त में आए ये सभी करणी सेना के सदस्य हैं. जिनको पुलिस ने गौकशी करते हुए मुठभेड़ के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ये गैंग खुद गौकशी करता है और फिर अन्य लोगों को गौकशी में फंसाकर उनके खिलाफ मुकदमे लिखाते हैं और फिर उनसे रंगदारी वसूलता है. बीजेपी समर्थित करणी सेना का जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी करवाता था. 

गौकशी करते हुए तीन गौरक्षकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से करणी सेना के महानगर अध्यक्ष गौरक्षा देवेंद्र सिंह, अकरम और कथित पत्रकार सईद खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मुख्य आरोपी करणी सेना का जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह और उसका साथी चांद उर्फ अजय फरार है, पुलिस इनकी तलाश कर रही है. डीएसपी नितिन कुमार ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि देवरनिया नदी के पास कुछ व्यक्ति गौवध का प्रयास कर रहे हैं. मुठभेड़ के दौरान तीन तस्करों को गोवंश के अवशेषों के साथ में गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि इनके साथ में करणी सेना का जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह और सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी चांद उर्फ अजय भी इसमें शामिल हैं. पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी दोनों साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. 

किसान को फंसाने की रची थी साजिश

डीएसपी नितिन कुमार ने बताया कि इन लोगों ने साजिश रची थी कि उस्मान नाम के एक किसान ने ढाई करोड़ रुपये की जमीन बेची थी. जिसको फंसाने के लिए ये लोग गौकशी कर रहे थे. ये तीनों गौकशी करने के बाद उस्मान के खेत में गौवंश डालकर उससे रंगदारी वसूलने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इनकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया. इस घटनाक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह और महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को संगठन से निकाल दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Moradabad News: मुरादाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बवाल, बीजेपी नेता ने की फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida News: नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget