एक्सप्लोरर

UP Crime: मिट्टी को लेकर दो भाइयों मे खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक की मौत

UP News: बस्ती में मिट्टी के लिए खून बह गया. हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. मृतक के परिवार में शादी समारोह होना था. शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

UP Crime News: दो भाइयों के बीच रास्ता पाटने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बुधवार की सुबह दोनों भाई के परिवार आपस में भिड़ गए. घटना बस्ती के लालगंज थाना अंतर्गत चिलवनिया की है. दोनों पक्षों की तरफ से कुदाल, लाठी और डंडे जमकर चले. मारपीट में बुजुर्ग रामप्रवेश सिंह की मौके पर मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. मृतक के परिवार में पांच दिन बाद शादी समारोह होना था. मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जा रहा है कि रामप्रवेश सिंह निजी रास्ते को पटवा रहे थे. सगे भाई राजमणि सिंह ने विरोध किया. दोनों भाइयों के बीच विवाद गहरा गया.

रास्ता पाटने के विवाद में संघर्ष 

परिवार के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. दो भाइयों के परिवारों में तू-तू, मैं-मैं, गाली गलौज के साथ अचानक मारपीट शुरू हो गई. रामप्रवेश सिंह पर हमलावरों ने कुदाल, लाठी और डंडे से हमला कर दिया. बचाने के चक्कर में सात परिजन घायल हो गए. सिर में चोट लगने से रामप्रवेश सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया. आनन-फानन ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद हमलावर पक्ष घर से फरार हो गया. हत्या की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई.

कुदाल, लाठी और डंडे से हमला

क्षेत्राधिकारी रुधौली सत्येंद्र बी त्रिपाठी ने मौके पर डेरा डाल दिया है. गांव में तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष लालगंज दल बल के साथ तैनात हैं. ग्रामीणों ने बताया कि रामप्रवेश सिंह निजी रास्ते को पाट रहे थे. सगे भाई राजमणि सिंह ने विरोध किया. मौके पर राजमणि सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह, पुत्र तेज प्रताप सिंह, विशाल सिंह, शिव प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, शिवम सिंह पहुंच गए. उन्होंने लाठी, डंडा, पत्थर और कुदाल हमला कर दिया.

मौत के बाद परिवार में मातम

रामप्रवेश सिंह को बचाने के चक्कर में सरोज देवी, सोनू सिंह, मंटू सिंह, गोपाल सिंह, अतुल सिंह, बाला सिंह पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया. मारपीट में रामप्रवेश सिंह की मौके पर मौत हो गई और परिवार के सात लोग घायल हो गए. पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खूनी संघर्ष से गांव में तनाव व्याप्त है. एएसपी ओपी सिंह ने मौके का निरीक्षण किया.

मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद में दो भाइयों का परिवार आमने सामने आ गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. फावड़े से जानलेवा हमला भी हुआ है. घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है. आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई है. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हरीश रावत वोट बैंक का क्यों अलाप रहे हैं राग, जानें- क्या है मजबूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
Gonda News: गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
तन्मय भट्ट ने वरुण धवन के सामने 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कसा तंज, बोले- धुरंधर का 1 परसेंट बॉक्स ऑफिस...
तन्मय भट्ट ने वरुण धवन के सामने 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कसा तंज, बोले- धुरंधर का 1 परसेंट बॉक्स ऑफिस...
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
JoSAA Counselling 2026 से पहले IITs का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सीटें और शुरू हुए 18 नए प्रोग्राम
JoSAA Counselling 2026 से पहले IITs का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सीटें और शुरू हुए 18 नए प्रोग्राम
4K Vs 8K Smart TV: जानिए दोनों में क्या है फर्क और किसे खरीदने में है आपका फायदा
4K Vs 8K Smart TV: जानिए दोनों में क्या है फर्क और किसे खरीदने में है आपका फायदा
Embed widget