एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में सामूहिक विवाह योजना का नहीं मिला लाभ, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही बेटी

UP News: बस्ती में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एक बेटी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. योजना का लाभ पाने के लिए वह दर-दर भटकने को मजबूर है.

UP News: दूल्हा और दुल्हन तैयार है मगर अफसरों की लापरवाही की वजह से एक जोड़े की शादी नहीं हो पा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई है. इस योजना के तहत उन गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है जो शादी का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं है. इस योजना के तहत ऐसी बेटियों और परिवार को चिन्हित कर सरकार उनकी शादी कराती है और बेटियों को शादी का सारा सामान भी दिया जाता है मगर बस्ती जनपद की एक बेटी अपनी शादी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बेटी का नाम 26 नवंबर 2024 को हुई शादी समारोह में जारी लिए में पहले नंबर पर था, मगर ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा उसे कोई जानकारी नहीं दी गई जिससे उसकी शादी उस दिन नहीं हो पाई. मामला मीडिया में आने के बाद अधिकारियों ने कहा कि अगली बार जब भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा तो आपकी शादी जरूर कर दी जाएगी.

आज जब समाज कल्याण विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का फिर से आयोजन हुआ तो एक बार फिर से पीड़ित बेटी को इस योजना से वंचित कर दिया गया जिससे वह काफी आहत है. बेटी ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रही है.

वंदना के परिवार की आर्थिक हालत नहीं है ठीक
इस बेटी का नाम वंदना है जो बेहद ही गरीब परिवार से आती है, परिवार की हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वह धूमधाम से शादी कर सके. इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वंदना ने अपनी शादी की इच्छा जाहिर की और एक प्रार्थना पत्र देकर संबंधित अधिकारियों से मांग किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसका भी नाम शामिल किया जाए जिससे विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो सके.

पीड़ित बेटी वंदना ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए लिखा कि जब पिछले वर्ष 26 नवंबर को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बहादुरपुर ब्लॉक से निकली लिस्ट में उसका नाम सबसे पहले नंबर पर था तो आखिर क्या कारण है कि अफसरो ने उसे जानकारी नहीं दी जिससे वह इस योजना से वंचित रह गई. 

इसके बाद एक बार फिर जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन आज जनपद के अलग-अलग ब्लॉक में हो रहा है तो पिछले दो दिन से वह लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रही है कि उसका भी नाम इस योजना में शामिल कर लिया जाए ताकि अन्य गरीब बेटियों की तरह उसकी भी शादी हो सके. मगर बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इस बार भी बेटी वंदना का नाम बस्ती जनपद के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल नहीं किया, इस वजह से एक बार फिर से वंदना अपनी शादी कराने से वंचित हो गई.

अधिकारियों ने दिया योजना में नाम शामिल करने का आश्वासन
वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडे से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वंदना के प्रकरण की जानकारी है और अगले दो दिन में अन्य ब्लॉक में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वंदना की शादी निश्चित तौर पर कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में 25 मार्च से ये खास अभियान शुरू करने जा रही सरकार, सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पौड़ी: घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
महोबा में BKU का धरना प्रदर्शन, किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महोबा में BKU का धरना प्रदर्शन, किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget