एक्सप्लोरर

बस्ती मंडल के नए डीआईजी होंगे दिनेश कुमार पी, 14 साल में 24 बार हो चुका है ट्रांसफर

UP News: आईपीएस दिनेश कुमार पी. 2009 बैच के एक तेजतर्रार अधिकारी हैं, जिनका 14 साल के करियर में 24 से अधिक बार तबादला हो चुका है. एक दर्जन से अधिक जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में काम कर चुके हैं.

Basti News: उत्तर प्रदेश में एक ऐसा आईपीएस भी है, जिसका 15 साल के अपने सर्विस काल में दो दर्जन से ज्यादा बार तबादला हो चुका है. आईपीएस दिनेश कुमार पी 2009 बैच के तेजतर्रार अधिकारी है और बस्ती मंडल के ड़ीआईजी के पद पर नियुक्त हुए हैं. 14 वर्षों के अपने प्रभावशाली करियर में उन्होंने 24 से अधिक बार तबादले झेले हैं. एक दर्जन से अधिक जिलों में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली है. उनकी नेतृत्व क्षमता और गुडवर्क के लिए उनकी पहचान बनी है.

दिनेश कुमार पी.का जन्म 1 मार्च 1986 को तमिलनाडु के सेलम जिले में हुआ उन्होंने कृषि विज्ञान में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई की. 2009 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए. आईपीएस दिनेश कुमार पी ने सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, झांसी, पीलीभीत, हमीरपुर, जौनपुर, और कन्नौज जैसे जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में काम किया है. सहारनपुर में उनका 20 महीने का कार्यकाल सबसे लंबा और प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में कई ऐतिहासिक कदम उठाए.

कई घटनाओं का किया खुलासा
सहारनपुर में 41 लाख रुपये की डकैती का खुलासा कर उन्होंने पुलिसिंग में अपनी दक्षता का परिचय दिया. उनके इस कार्य को तत्कालीन डीजीपी ओ.पी.सिंह ने सम्मानित किया. गोरखपुर में उन्होंने एक अंतर्राज्यीय गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया जो फिंगरप्रिंट क्लोन का उपयोग कर बैंक खातों से पैसे निकालते थे, उनके कब्जे से 9.10 लाख रुपये की नकदी समेत अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए गए. झांसी में दुराचार और लूट के मामले में केवल 8 घंटे के भीतर 8 आरोपियों की गिरफ्तारी ने उनकी टीम की कुशलता को प्रदर्शित किया. साथ ही पश्चिमी यूपी के शामली में पुलिसकर्मियों पर हमला और राइफल लूटने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसा.

बस्ती मंडल में डीआईजी का मिला पद
कानपुर में अपहरण और फिरौती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की. हाल ही में आईपीएस दिनेश कुमार पी. को बस्ती मंडल में डीआईजी के पद पर पदोन्नति मिली है. वर्तमान में वे गाजियाबाद में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे. दिनेश कुमार पी. जैसे अधिकारी न केवल अपनी पेशेवर दक्षता से पुलिसिंग का चेहरा बदल रहे हैं, बल्कि नए अधिकारियों के लिए प्रेरणा भी हैं. उनके द्वारा किए गए कार्य ने अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास कायम किया है.

ये भी पढ़ें: 'संभल में सपा के दो गुंडे, दंगाई आपस में लड़े...' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget