एक्सप्लोरर

'मुस्लिम समाज के अधिकारों का होगा हनन', CAA-NRC को लेकर ASP नेता मोहम्मद आकिब का बड़ा बयान

UP Politics: बस्ती में ASP के प्रदेश महासचिव मोहम्मद आकिब ने यूसीसी और एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यूसीसी मुस्लिम समाज के अधिकारों का हनन होगा.

Uttar Pradesh News Today: आजाद समाज पार्टी (ASP) ने शनिवार (25 जनवरी) को बस्ती जिले में 'संविधान सम्मान यात्रा' निकाली. इस यात्रा की आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव मोहम्मद आकिब की अगुवाई में निकाली गई. यात्रा का शुभारंभ कोटेश्वर पार्क के पास स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण के साथ हुआ. 

इस दौरान बड़ी संख्या में दलित और मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए और रैली की शक्ल में पूरे शहर में भ्रमण करते हुए मड़वा नगर अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद आकिब ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. 

इसके अलावा मोहम्मद आकिब ने बीएसपी से दूरी और कांशीराम की नीतियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया. आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद आकिब ने आरोप लगाया कि संविधान के साथ बीजेपी सरकार छेड़छाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े और मुसलमान अब एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. 

'दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार'
मोहम्मद आकिब ने कहा कि देश में बाबा साहब आंबेडकर का संविधान आज भी पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है, इसलिए अपने लोगों को जागरूक कर के संविधान को पूरी तरह से लागू करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे देश के दलित और पिछड़े समाज के अधिकतर लोग पांच किलो राशन के लिए तड़प रहे है. दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी गिरावट आई है.

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद आकिब ने दावा किया कि भुखमरी देश में सबसे ज्यादा है, दलित और मुस्लिम समाज के लोगों के लिए न खाने की कोई व्यवस्था है, न उनकी शिक्षा के लिए कोई अधिकार उनके पास है और सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही है.

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ होने के सवाल पर आकिब ने कहा कि इससे पहले नगीना और डुमरियागंज सीट पर हमें बंपर जीत मिली है. उन्होंने कहा कि पीडीए आजाद समाज पार्टी के साथ है, हमारा दल चार पांच साल का जरूर है, मगर आने वाले समय में पीडीए पूरी तरह से उनके साथ खड़ा होगा. 

'ASP सभी सीटों पर उतारेगी कैंडिडेट'
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मोहम्मद आकिब ने कहा, "आजाद समाज पार्टी पूरी तत्परता और ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की सभी 402 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी."

जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा, "इस कानून को लागू करने की जरूरत नहीं है. बस नजरिया बदलने साथ- साथ सामाजिक समरसता और महिला शसक्तीकरण की दिशा में काम करें तो जनसंख्या अपने आप नियंत्रित हो जाएगी." 

मुस्लिम समाज को 'फसादी' कहने के सवाल पर मोहम्मद आकिब ने बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब भारतीय जुगनू पार्टी होता है, जो जलते तो हैं मगर तुरंत ही बुझ जाते हैं. आकिब ने कहा मुसलमानों को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, मुस्लिम समाज देश के लिए अपने खून का कतरा कतरा देने को तैयार रहता है.

UCC-NRC पर क्या कहा?
समान नागरिकता संहिता (UCC) और NRC के सवाल पर आजाद समाज पार्टी के महासचिव ने कहा कि इस कानून को लागू करने की जरूरत नहीं है. ये विचार और विमर्श का केंद्र है. उन्होंने कहा, "देश के मुस्लिम समाज के नागरिकों को संविधान के जरिए धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार मिला है और ऐसे में अगर UCC लागू होता है तो उनके अधिकारों का हनन होगा. इसलिए इसकी जरूरत देश को नहीं है."

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद आकिब ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. यह आयोजन कोई पहली बार नहीं हो रहा है, बहुत पुराने समय से कुंभ का आयोजन होता रहा है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए बीजेपी भेदभाव पैदा करना चाहती है, लेकिन वह इस मंशा में कामयाब नहीं होगी और उनका दौर चला गया है. आकिब ने कहा कि अब यूपी में बहुत जल्द बहुजनों का वक्त आने वाला है. 

ये भी पढ़ें: VHP के मंच से सीएम योगी बोले- 'सनातन का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा देश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget