एक्सप्लोरर

ताजमहल को लेकर किस बात का ओबामा को था अफसोस, जानिए- ट्रंप से पहले US के कौन से राष्ट्रपति कर चुके हैं ताज का दीदार

Trump Taj Mahal Visit: ट्रंप से पहले अमेरिका के दो राष्ट्रपति ताज महल का दीदार कर चुके हैं। हालांकि, बाराक ओबामा को ताजमहल न देख पाने का हमेशा अफसोस रहा है।

आगरा, एबीपी गंगा। दुनिया के सात अजूबों में शामिल एक शहंशाह की मोहब्बत की निशानी और सफेद संगमरमर से बनी दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल का एक बार हर कोई दीदार करना चाहता है। यही वजह है कि जब भी कोई खास भारत आता है, तो वो ताज का दीदार करे बगैर नहीं जाता है। तो भला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ताज महल देखे बिना कैसे वापस जा सकते हैं। ट्रंप भी अपने परिवार संग आज ताजमहल को देखने आगरा पहुंचेंगे। हालांकि, ट्रंप कोई पहले अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं हैं, जो ताजमहल को निहारने आगरा पहुंचेंगे। उनके पहले भी अमेरिका के दो राष्ट्रपति ताज का दीदार कर चुके हैं।

यूएस के ये दो राष्ट्रपति भी कर चुके हैं ताज का दीदार 

दिसंबर 1959 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी. आइजनहावर जब भारत दौरे पर आए थे, तब वो भी ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे थे।

US-President-D-Eisenhower-taj-mahal

उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। इस दौरान क्लिंटन की बेटी चेलेसा क्लिंटन भी उनके साथ ताजनगरी गई थीं। ताज की खूबसूरती पर क्लिंटन भी फिदा हो गए थे।

US-President-bill-clinton-taj-mahal

इन दो राष्ट्रपतियों के अलावा 1995 में क्लिंटन के राष्ट्रपति रहते उनकी पत्नी और तत्कालीन अमेरिका की फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन भी आगरा आ चुकी हैं। वो 30 मार्च 1995 को अपनी बेटी चेलेसा के साथ ताजमहल देखने पहुंची थीं।

US-President-hillary-clinton-taj-mahal

अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बाराक ओबामा भी ताजमहल को देखने चाहते थे, लेकिन वो आगरा नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने ताजमहल न देख पाने का अफसोस भी जताया था। साल 2010 और 2015 में ओबामा भारत आए थे, लेकिन दोनों ही बार वो ताज का दीदार नहीं कर पाए थे। दोनों ही बार ताजमहल जाने का उनका कार्यक्रम फिक्स था, लेकिन किन्हीं कारणों से वो ताज नहीं देख पाए, जिसका उन्होंने अफसोस भी जताया।

इन देशों के राष्ट्रपति भी कर चुके हैं ताज का दीदार अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ताजमहल देखने पहुंचे थे। 4 अक्टूबर 2000 को वो अपनी पत्नी से साथ ताजनगरी गए थे और ताजमहल घूमा था। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान अपनी बेगम के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे थे। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और फ्रांस के राष्ट्रपति मार्कोन भी ताज का दीदार कर चुके हैं।

US-President-putin-taj-mahal

इनके अलावा अपनी भारत यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ताज का दीदार करना नहीं भूलें। वहीं,  जब भी जापान, मालदीव, चीन के भी राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, तो ताज का दीदार करने आगरा जरूर जाते हैं।

US-President-justin-trudeau-taj-mahal गौरतलब है कि ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार शाम को आगरा पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद जैरेड कशनर मौजूद होंगे। आगरा उनके वेलकम के लिए तैयार है। जहां खुद सूबे के मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रंप सोमवार शाम साढ़े चार बजे एयरफोर्स वन विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वो सड़क मार्ग से होटल अमर विलास और फिर गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए करीब 300 कलाकार प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे। इसमें रामलीला, रासलीला से लेकर नौटंकी तक शामिल होगी।

यह भी पढ़ें:

पत्नी और बेटी संग ट्रंप ने भारत के लिए भरी उड़ान, PM मोदी वेलकम के लिए तैयार; जानें- पूरा शेड्यूल विदेश यात्रा पर अमेरिका कैसे करता है अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा, जानें- एयरफोर्स वन एयरक्राफ्ट से लेकर बीस्ट तक; ट्रंप के काफिले की खूबियां
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: 'साल लगे या सदी, हम पीछे नहीं हटेंगे' अखिलेश यादव ने दादरी से दिया बीजेपी को बड़ा चैलेंज
'साल लगे या सदी, हम पीछे नहीं हटेंगे' अखिलेश यादव ने दादरी से दिया बीजेपी को बड़ा चैलेंज
UP Politics: पश्चिम में पूरब का संदेश लाए माता प्रसाद पांडेय, दादरी की रैली में अखिलेश यादव के सामने कर दिया बड़ा दावा
पश्चिम में पूरब का संदेश लाए माता प्रसाद पांडेय, दादरी की रैली में अखिलेश यादव के सामने कर दिया बड़ा दावा
UP Politics:'कल CM, परसों प्रधानमंत्री...' सपा की दादरी रैली में अखिलेश यादव को देश का पीएम बनाने का संकल्प
'कल CM, परसों प्रधानमंत्री...' सपा की दादरी रैली में अखिलेश यादव को देश का पीएम बनाने का संकल्प
'सिर्फ रोजा इफ्तार की दावत में नौटंकी...', अखिलेश यादव की दादरी रैली पर AIMIM ने सपा को घेरा
'सिर्फ रोजा इफ्तार की दावत में नौटंकी...', अखिलेश यादव की दादरी रैली पर AIMIM ने सपा को घेरा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
Embed widget