एक्सप्लोरर

ताज महोत्सव में कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति, बोले- हम मुगलों की चीजों को संजोए रखे हैं यह सनातन है

MahaShivratri: ताजनगरी आगरा में सबसे बड़ा महोत्सव चल रहा है. ताज महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर बुधवार को भजन गायक कन्हैया मित्तल ने प्रसिद्ध भजन गाए. उनकी आवाज के जादू से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया.

Kanhaiya Mittal: ताजनगरी आगरा में सबसे बड़ा महोत्सव चल रहा है, जिसमें देश भर की बड़ी हस्तियों की झलक नजर आ रही है. इसके साथ ही ताज महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर बॉलीवुड, गजल गायक, भजन सम्राट और क्षेत्री डांस की प्रस्तुति दी जा रही है. जैसे ही कन्हैया मित्तल मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचे और अपनी सुरीली आवाज में भजन गाना शुरू किया तो पूरे पंडाल में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे. इस दौरान कन्हैया मित्तल ने सभी दर्शकों को प्रणाम कर अपनी प्रस्तुति शुरू की. 

बुधवार रात को ताज महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर अपनी प्रस्तुति देने प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे. इस दौरान कन्हैया मित्तल ने कहा कि अगर हमारा राम मंदिर या अन्य मंदिर मुगलों के पास होते तो वो तोड़ देते पर हम आज भी मुगलों की चीजों को संजो कर रखे हैं. यही सनातन है. 

कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम के भजन गाए
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक के बाद एक प्रसिद्ध भजन गाए और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. कन्हैया मित्तल की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों पर साफ नजर आ रहा था. पंडाल में दर्शक झूमते नजर आ रहे थे. कन्हैया मित्तल ने बीच बीच में दर्शकों से बात की और दर्शकों को भजन गाने को कहा जिसके बाद दर्शकों ने कन्हैया मित्तल के साथ सुर से सुर मिलाया. 

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने खाटू वाले का जबाव नहीं, सेठों के सेठ, गो माता पर भजन गए और दर्शकों से खूब तालियां बटोरी. जैसे जैसे कन्हैया मित्तल भजन गाते गए वैसे वैसे समा बंधता गया. कन्हैया मित्तल ने ताज महोत्सव के मंच पर अपनी सुरीली आवाज का खूब जादू बिखेरा और दर्शकों की तालिया बटोरी. 

ताज महोत्सव देश का प्रसिद्ध महोत्सव
ताजमहल के साए में ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 9वें दिन अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरने के लिए कन्हैया मित्तल पहुंचे. कन्हैया ने ताज महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर अपनी प्रस्तुति देने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि ताज महोत्सव देश का प्रसिद्ध महोत्सव है. ताज महोत्सव में भजन संध्या होना बड़ी बात है अगर मुगलों के पास हमारा राम मंदिर या अन्य मंदिर होते तो वो तोड़ देते पर हम मुगलों की निशानी को संजोकर रखे हैं, यही सनातन की खूबसूरती है. 

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि: देर रात तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी लाइन, रंगोत्सव की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget