एक्सप्लोरर

Basti News: यूपी में बागेश्वर बाबा पर भड़के सीएम नीतीश के मंत्री, कहा- '...उनकी दुर्गति होनी निश्चित'

Shrawan Kumar Attack on Bageshwar Baba: सीएम नीतीश के मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के हाथों में अब देश सुरक्षित नहीं है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित जाति जनगणना के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जनता दल यू के नेता और बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर श्रवण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. एक सवाल का जवाब देते हुए बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी गठबंधन उस दिन से बौखलाया हुआ है जब से विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया नाम से महागठबंधन तैयार किया है. भारतीय जनता पार्टी का काम सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना नफरत फैलाना है, मगर नफरत फैलाने वालों को हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं मिलेगी और यही की जनता बीजेपी की विदाई करेगी.

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि बाबा असली भक्त नहीं है. वह होते तो कर्नाटक में उन्होंने प्रचार भी किया था, मगर कर्नाटक राज्य उनके हाथ से चला गया. यूपी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मांग किया है कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश और पूरे देश में भी जातीय जनगणना की जानी चाहिए. जो लोग अभी अपने विकास और अधिकार से वंचित है उनके लिए जातीय जनगणना बहुत जरूरी है.

अनैतिक कार्य करेंगे तो उनकी दुर्गति होनी निश्चित

वहीं बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार दौरे को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि हमारी सभ्यता वो नहीं है. जिसमें अतिथि का अपमान होता है, हमारे घर में कोई आयेगा तो उसको हम भगाएंगे नहीं बल्कि उसका पूरा सम्मान किया जाएगा. अतिथि देवो भवा के तहत हमने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बिहार से भगाया नहीं, मगर बाबा अगर अनैतिक कार्य करेंगे तो उनकी दुर्गति होनी निश्चित है.

बीजेपी के हाथों में अब देश सुरक्षित नहीं 

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारी बैठक कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के हाथों में अब देश सुरक्षित नहीं है. गरीब जब रोटी मांगता है तो उन्हे मंदिर मस्जिद और गिरजाघर दिखा दिया जाता है. हर हालत में इनकी विदाई करना है, इसलिए जनता दल यू कमर कस कर निकल चुकी है. कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के हर घर में बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य है. उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन 2024 की तयारी को लेकर है. साल 2024 में बीजेपी की विदाई की चर्चा है, लोगों का मन बन रहा है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी हमारे अधिकार छीने जा रहे हैं.

इंडिया गठबंधन से बौखलाहट

साल 2024 में इन की विदाई के लिए हम लोग पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं. उनको महसूस हो गया है कि जिस दिन से इंडिया बना है उस दिन से बौखलाहट, दिक्कत और परेशानी में है. इस लिए 38 पार्टियों की बैठक करनी पड़ी. इससे पहले कभी-कभी 9 साल में अपने गठबंधन के साथ बैठक किया, क्या किसी ने बैठक करते देखा. आखिर अब क्या आवश्यकता पड़ गई 38 दलों के साथ बैठक करनी पड़ी.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे पर केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया, डिप्टी सीएम बोले-'सत्य की जीत होगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: कार्ड बंट गए, हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बीच फौजी ने अचानक किया शादी से इनकार, थाने पहुंची दुल्हन
झांसी: कार्ड बंट गए, हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बीच फौजी ने अचानक किया शादी से इनकार, थाने पहुंची दुल्हन
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव
 रॉयल नेस्ट में भरभरा कर गिरी छत, काम कर रहा युवक बाल बाल बचा, लैपटॉप और मोबाइल चकनाचूर
 रॉयल नेस्ट में भरभरा कर गिरी छत, काम कर रहा युवक बाल बाल बचा, लैपटॉप और मोबाइल चकनाचूर

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत और 140 घायल, ट्रंप का प्लान क्या?
Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत, 140 घायल
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget