एक्सप्लोरर

वोटिंग खत्म होते ही कानपुर में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, दोनों ओर से चले पत्थर, देखें Video

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के दौरान राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है. वोटिंग खत्म होने के बाद कानपुर में मारपीट की घटना हुई है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण के दौरान सोमवार को वोटिंग हुई. हालांकि वोटिंग खत्म होने के बाद जो आंकड़े सामने आए उसके अनुसार राज्य में सबसे कम वोटिंग कानपुर सीट पर हुई है. लेकिन वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की हुई है.

कानपुर में शांति से संपन्न हुए चुनाव के बाद मतदान खत्म होने के बाद बर्रा इलाके में बीजेपी और इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ. मतदान खत्म होने के बाद बर्रा के यादव मार्केट इलाके में स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर पोलिंग बूथ के बाहर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के कैंप लगे थे. जब कार्यकर्ता कैंप हटा थे तो उसी दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया.

Lok Sabha Election 2024: सपा ने चौथे चरण की वोटिंग खत्म होते ही अपने नेताओं से की अपील, दिया ये निर्देश

हिरासत में तीन कांग्रेस कार्यकर्ता
इस घटना में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई है. वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खींचकर पीट दिया है. इस दौरान जैसे-तैसे पुलिस उन्हें थाने लेकर गई. इसके बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए. 

इस घटना के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता थाने में धरने पर बैठ गए. वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी और हंगामा भी किया. थाने में हंगामे की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास में लग गए. पुलिस के ओर से कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है. 

इन नेताओं ने दिया प्रदर्शन
घायल बीजेपी कार्यकर्ता संजय पासवान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी और योगी की नारेबाजी के दौरान गाली गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर पथराव किया गया है. थाने में बीजेपी एमएलए महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं.

कानपुर पुलिस के कहा है कि तहरीर दी गई है और कार्रवाई का आश्वासन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने की बात कहे जाने के बाद नाराज बीजेपी कार्यकर्ता शांत हुए. एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद पोलिंग एजेंट अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके बाद मारपीट हो गई पथराव की बात गलत है. घायल की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget