एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हाथरस से BJP सांसद का काटा टिकट, मंत्री अनूप बाल्मीकि को बनाया उम्मीदवार

Hathras Election: बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इस लिस्ट में हाथरस सांसद राजवीर दिलेर को दरकिनार करते हुए यूपी के राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि को दावेदार बनाया है.

BJP Candidate List: भाजपा के द्वारा प्रत्याशी की टिकट जारी करते ही हाथरस जिले की राजनीति में टिकट की चर्चाओं पर विराम लग चुका है. हाथरस लोकसभा पर भाजपा ने अलीगढ़ की खैर विधानसभा से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. मौजूदा हालात में जनता उनपर कितना भरोसा करेगी यह तो आने वाला वक्त बतायेगा फिलहाल भाजपा हाईकमान ने उनपर भरोसा जताया है.

भाजपा के मौजूदा सांसद राजवीर दिलेर हाथरस लोकसभा से सांसद हैं. इनके पिता भी यहां से कई बार के सांसद रह चुके हैं. भाजपा हाई कमान के द्वारा राजवीर दिलेर को दरकिनार करते हुए खैर विधायक व राजस्व मंत्री पर बड़ा भरोसा जताया गया है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मौजूदा मंत्री अनूप बाल्मिकी अलीगढ़ जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के मूल निवासी  हैं.  

19 साल पहले लड़ा था चुनाव
वर्ष 2005 में अनूप बाल्मीकि ने राजनीति गलियारों में कदम रखा था पिसावा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोंकी, लेकिन 125 वोटों से उनको करारी हार मिली. फिर भी उनके द्वारा रकराना गांव  से 2010 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीता. 2012 में भाजपा ने खैर से विधायकी का टिकट दिया, लेकिन तीसरे स्थान पर रहने के बाद उनको बड़ी हार हाथ लगी थी इसके बाद भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने. 

2017 के विधानसभा चुनाव में खैर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनूप वाल्मीकि ने चुनाव जीता था और वह पहली बार विधायक बने अनूप वाल्मीकि को यहां पर 124198 वोट मिले थे. वहीं दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी थी. बीएसपी प्रत्याशी राकेश मौर्या को यहां पर 70721 वोट मिले थे. इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के भगवती प्रसाद चुनाव जीते थे. इससे पहले 2007 में यहां से आरएलडी के सत्यपाल सिंह विजयी हुए थे. इसके बाद दूसरी बार 2022 के चुनाव में अनुप बाल्मीकि ने एक बार फिर भारी मतों से खैर विधानसभा की सीट अपने नाम की. 

क्या है मंत्री जी की योग्यता
उन्‍होंने बसपा प्रत्‍याशी को हराने का अपना पिछला रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. अनूप प्रधान ने इस बार करीब 74 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. जबकि 2017 में उन्‍होंने बसपा प्रत्‍याशी को 70 हजार वोटों से पराजित किया था. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में अनूप प्रधान को कुल 138517 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहीं बसपा प्रत्‍याशी चारू कैन को 64, 996 ही मत हासिल हो सके.जिसके बाद बसपा के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल करते ही उनकी किस्मत में चार चांद लग गए और फिर योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री का पद अनूप बाल्मीकि के नाम हो गया

खैर से विधायक और हैं मंत्री व मौजूदा हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के रहने वाले हैं. इनके पिता का नाम लाहौरी लाल है,इनकी पत्नी  का नाम लक्ष्मी प्रधान है. वहीं इनपर 1 लड़का व 2 लड़कियाँ है, इनका मुख्य व्यवसाय खेती है, योग्यता में इनके द्वारा स्नातक तक पढ़ाई की है, एससी वर्ग सुरक्षित होने के चलते इनको हाथरस लोकसभा से हाईकमान ने प्रत्याशी बनाया है. वहीं दूसरी ओर हाथरस लोकसभा से मौजूद सांसद राजवीर दिलेर का टिकट हाई कमान के द्वारा काट दिया गया है.

ये भी पढे़ं: BJP Candidate List: अलीगढ़ में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में BJP, इन्हें फिर बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं का किराया जल्द होगा तय, टेंडर प्रक्रिया पूरी
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं का किराया जल्द होगा तय, टेंडर प्रक्रिया पूरी
बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
Kanpur News: कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
Abbas Araghchi: ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
Sevengers Controversy: विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
Embed widget