एक्सप्लोरर

भाजपा ने फिर जताया आकाश पाल पर भरोसा, सौंपी मुरादाबाद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने मुरादाबाद के नए जिलाध्यक्ष आकाश पाल को दुबारा मौका दिया है. इस पर आकाश पाल ने बीजेपी का आभार व्यक्त किया.

BJP District President: उत्तर प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है. जिनमें कई नए चेहरों को जगह मिली है तो कई पुराने चेहरे को दोबारा जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में बीजेपी ने मुरादाबाद में एक बार फिर आकाश पाल पर अपना विश्वास जताया है और उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 

वहीं नए महानगर अध्यक्ष कपड़ा व्यापारी और बीजेपी नेता गिरीश भंडूला को बनाया गया है. आकाश पाल को जिले में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. उनकी यह जिम्मेदारी पार्टी के संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए दी गई है. 

गिरीश भंडूला की व्यापारियों के बीच मजबूत पकड़
दूसरी ओर कपड़ा कारोबारी गिरीश भंडूला को महानगर मुरादाबाद का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है. वह वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए मजबूती से काम कर रहे थे, उनकी अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. गिरीश की व्यापारियों के बीच भी मजबूत पकड़ है और उन्हें भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता का करीबी माना जाता है. 

आकाश पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर बधाई दी. हम आपको बता दें, नए जिलाध्यक्ष आकाश पाल 1996 में बीजेपी में प्राथमिक सदस्य और लोकसभा चुनाव में बूथ एजेंट बने थे. 1997 में युवा मोर्चा के महामंत्री नगर मंडल भोजपुर के बने. 2014 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में देहात विधानसभा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी . 2021 में वह ओबीसी मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने थे.

जिलाध्यक्ष बनने पर आकाश पाल ने क्या बोला?
साल 2022 में विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें नौगावां सादात विधानसभा का प्रभारी बनाया था. फिर उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र के ओबीसी मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व निभाया. दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर आकाश पाल ने कहा की मैं भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने दोबारा मुझे जिला अध्यक्ष बनाया है. मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मैं आभारी हूं. आगे हमारे सामने 2027 का विधान सभा चुनाव जीतने की चुनौती है, सभी कार्यकर्ताओं के भरोसे हम सभी विधानसभाओं को जीतने का काम करेंगे. 

महानगर अध्यक्ष बनने पर गिरीश भंडूला ने कहा की, मैं सब का धन्यवाद करता हूं. हम सब कार्यकर्ता है मिलकर भाजपा के संगठन को चलाएंगे. आगे कोई चुनौती नहीं है हम मोदी जी के मिशन को मिलकर घर घर पहुंचाएंगे. हम सब मिलकर देश के विकास के लिए काम करेंगे. 

यह भी पढ़ें- यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर सपा बोली- हो गई हिन्दू एकता...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
Bhadohi News: लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत
भदोही: लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत
संगीत सोम का सपा पर तीखा हमला, PDA को लेकर दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
संगीत सोम का सपा पर तीखा हमला, PDA को लेकर दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget